Bhopal Gun Shot: संपत्ति विवाद का पुलिस को शक, हमलावरों की संख्या सात से अधिक जिनकी नहीं हो सकी पहचान

भोपाल। विवादित गणेश नगर इलाके में एक बार फिर उपद्रव हो गया। कई वाहनों में सवार सात से अधिक लाठी—डंडों से लैस युवकों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ भी की है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में हुई है। हमलावरों ने धमकाते हुए हवाई फायर भी किया। हमले में दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है। फिलहाल हमले में आरोपियों की पहचान नहीं होने के कारण उपद्रव के पीछे मूल वजह पता नहीं चल सकी है। लेकिन, पुलिस ने संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद को इसकी वजह मानकर जांच कर रही है।
जमीन पर खड़े कई वाहनों में की तोडफोड़
हमले में मनोज शर्मा पिता मोहन चंद्र शर्मा उम्र 38 साल और भरत सचान (Bharat Sachan) को गंभीर चोट आई है। मनोज शर्मा (Manoj Chandra Sharma) के सिर पर बंदूक (Gun) की बट भी मारी गई है। आरोपी एक कार (Car) और दो पहिया वाहन में भरकर आए थे। यह सनसनीखेज वारदात 13 जुलाई की दोपहर लगभग तीन बजे अंजाम दी गई। मनोज शर्मा 11 मील स्थित ईशान ग्रांड कॉलोनी (Ishan Grand Colony) में रहते हैं। उनका भू धरनी डेव्हलपर्स (Bhu Dharani Developers) नाम से प्रॉपर्टी का कारोबार है। उन्होंने गणेश नगर (Ganesh Nagar) में किराए से जमीन ली है। पुलिस सूत्रों ने बताया वह जमीन दो लोगों को बेची गई है। जिसका दावा पहला पक्ष कर रहा है। पुलिस को गोली चलने की आवाज सीसीटीवी कैमरे में मिली है। आरोपियों ने जमीन पर खड़े कई वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की है। इसी गणेश नगर में गंगाराम टिकारे (Gangaram Tikare) और प्रमोद श्रीवास्तव (Pramod Shrivastav) के साथ कलह को लेकर हवाई फायर हो चुका है। अब ताजा मामले के कारण यह पूरा मामला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गणेश नगर में तीन पार्टनर हैं। जिन्होंने अपने—अपने हिसाब से प्लॉट (Plot) कई लोगों को बेच दिए हैं। जिस कारण तीनों पार्टनरों से जुड़े कई विवाद और जमीन खरीदने वाले कई ग्राहकों की शिकायतें थाने में दर्ज होती रहती है। यह इस साल हुआ दूसरा संगीन मामला है। जिसमें आरोपियों की तलाश किया जाना बाकी है। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 450/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।