Bhopal News: घर पहुंची पुलिस तो मालूम हुआ कि उसने किराए का मकान भी बदल लिया, चोरी मामला दर्ज

भोपाल। रिपेयरिंग दुकान से नकदी और सुधरने आए कई मोबाइल चोरी चले गए। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके का है। दुकान के मालिक ने काम करने वाले कर्मचारी को फोन लगाया तो वह बंद मिला। इस कारण थाने में उन्होंने जाकर चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस उसके पते पर पहुंची तो मालूम हुआ कि वह किराया का मकान भी खाली करके रफूचक्कर हैं। अभी तक वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।
ग्राहकों के मोबाइल भी ले भागा
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार दुकान सचिन भूपेंद्र सिंह सलूजा पिता जोगेन्दर सिंह सलूजा उम्र 51 साल की है। वे केपिटल पेट्रोल पंप (Capital Petrol Pump) के पीछे गुरुनानकपुरा (Gurunanakpura) में रहते हैं। उनकी अप्सरा टॉकीज पर सत्यम मोबाइल एंड कंप्यूटर (Satyam Mobile and Computer Repairing) रिपेयरिंग की दुकान हैं। भूपेंद्र सिंह सलूजा (Bhupendra Singh Saluja) की दुकान पर दो कर्मचारी काम करते है। सबसे पुराना चार साल से काम कर रहा नौकर बाबूलाल चौरसिया (Babulal Chaurasiya) है जो अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र स्थित सेमरा में रहता था। इसके अलावा दो साल से शेखप सूफियान (Sheikhp Sufiyan) काम कर रहा है। दुकान को अक्सर बाबूलाल चौरसिया ही बंद करने और खोलने का काम करता था। वह आखिरी बार 29 जून को उनसे चाबी लेकर गया था। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचे तो नहीं मिला। उससे बात हुई तो बताया कि वह दो—तीन दुकान नहीं आ सकेगा क्योंकि मकान खाली कर रहा है। इसके बाद जब उनकी दुकान पर ग्राहकों ने आकर अपने मोबाइल मांगे तो वह नहीं मिले। इस संबंध में वह सूफियान को पता होने की बात बोलकर मामले को टालता रहा। कुछ देर बाद उसका और उसकी पत्नी के फोन ही बंद हो गए। दुकान मालिक ने देखा तो उनके गल्ले में रखी नकदी 50 हजार रुपए भी नहीं थी। इसके अलावा चार मोबाइल (Mobile) फोन और पांच मोबाइल फोन के मदरबोर्ड भी नहीं मिले। ऐशबाग थाना पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण 278/26 दर्ज कर लिया है। लेकिन, अभी तक मामले का संदेही नौकर बाबूलाल चौरसिया पुलिस को नहीं मिल सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।