Bhopal News: अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

भोपाल। मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने युवती के घर पहुंचकर उसके साथ जबरन रेप किया और घटना के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। इसके बाद आरोपी उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय पीड़िता ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज में प्रवेश लिया है। वह भीम नगर (Bheem Nagar) इलाके में रहती है। उसने बताया कि पिछले वर्ष जब वह नाबालिग थी उसकी इंस्टाग्राम पर अशोकनगर (Ashok Nagar) निवासी अरुण धानक (Arun Dhanak) से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने खुद को अरेरा कॉलोनी स्थित एक बंगले में काम करने वाला बताया। पीड़िता के अनुसार अप्रैल 2025 में आरोपी उसके घर पहुंचा। उस समय वह घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन रेप किया और घटना के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने भी आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर युवती ने 06 अगस्त को अरेरा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।