Bhopal News: केबल स्टे ब्रिज से कूदा होटल चलाने वाला युवक

Share

Bhopal News: आत्महत्या की पीछे वजह पर अभी भी संशय की स्थिति, जांच के लिए मोबाइल किया जब्त

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रानी कमलापति केबल स्टे ब्रिज (Cable-Stayed Bridge) से होटल चलाने वाला एक युवक कूद गया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की तलैया थाना पुलिस कर रही है। मामला आत्महत्या का माना जा रहा है लेकिन अभी उसके पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने जांच के लिए मरने वाले युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है।

चाय की होटल चलाता था युवक

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार घटना 11 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। निगम गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका। शव की पहचान अहद अली पिता बबलू अली उम्र 22 साल के रुप में हुई है। वे चटाईपुरा (Chataipura) में रहते थे और चाय की होटल (Hotel) चलाते थे। तालाब से शव निकालने के बाद जेब से मोबाइल (Mobile) मिला। जिसके जरिए पुलिस अहद अली (Ahad Ali) के परिजनों तक पहुंची। तलैया पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल में आत्महत्या से पूर्व जिन व्यक्तियों से बातचीत हुई उसकी कॉल डिटेल में जानकारी आने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। फिलहाल परिजनों से भी हुई प्राथमिक पूछताछ में कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gun Shot: गोली के निकले छर्रे से जख्मी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!