Bhopal Fraud News: माताश्री नेत्रालय के संचालक ने पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत, क्राइम ब्रांच को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी, चार करोड़ रुपए से अधिक का हुआ था एग्रीमेंट

भोपाल। राजधानी के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीएस बिंद्रा ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से मुलाकात करके उनके साथ हुए करीब चार करोड़ रुपए के फर्जी एग्रीमेंट ( (Bhopal Fraud News)) की शिकायत की है। इस मामले की जांच पुलिस आयुक्त ने भोपाल क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। मामला आंखों के काम आने वाले लेंस निर्माण और उसके विक्रय को लेकर हैं। जिसका एग्रीमेंट मार्च, 2018 में हुआ था। लेकिन, हरियाणा की उपकरण प्रदान करने वाली कंपनी अपने करार से तीन साल बाद ही मुकर गई।
इस तरह बेची पुरानी टेक्नोलॉजी
भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार डॉक्टर पीएस बिंद्रा पिता स्वर्गीय जसवंत सिंह बिंद्रा उम्र 70 साल अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित ई-4 में रहते हैं। उनका ऑरा मॉल (Aura Mall) के पीछे माताश्री नेत्रालय (Matashree Netralaya) हैं। बिंद्रा (PS Bindra) शहर के जाने-माने नेत्र चिकित्सक(Eye Specialist) हैं। उनसे मैसर्स बॉश एंड लोम्ब इंडिया प्रायवेट लिमिटेड (M/s Bausch & Lomb India Private Limited) कंपनी ने संपर्क किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनसे टेक्नोलॉस टेनेओ एक्सीमर लेजर सिस्टम (Technolas Teneo Excimer Laser System) का सौदा करने के लिए प्रेरित किया। कंपनी की तरफ से बताया गया कि उन्हें सौदा करने पर एक करोड़, 81 लाख रुपए का फायदा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी डॉक्टर पीएस बिंद्रा से दो करोड़, 33 लाख रुपए के इंट्रा आक्युलर लेंस (Intraocular lens) भी खरीदेगी। उक्त विषय पर सौदा तय होने के बाद मार्च, 2018 में एग्रीमेेंट किया गया। एग्रीमेंट के तहत डॉक्टर बिंद्रा ने चार चेक से एक करोड़, 81 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। जिसके बाद उन्हें तकनीक हरियाणा (Haryana) के विशेषज्ञों ने आकर अप्रैल, 2018 में इंस्टॉल कर दी। कंपनी ने जो टेक्नोलॉजी (Technology) उन्हें बेची थी वह पुरानी हो चुकी थी। यह पता चलने पर कंपनी से बिंद्रा ने पत्राचार किया। जिसके जवाब में कंपनी की तरफ से बताया गया कि कंपनी ने तकनीक से संबंधित कई इक्विपमेंट के निर्माण कार्य 2015 में ही बंद कर दिए थे। इसके बावजूद कंपनी की तरफ से मार्च, 2018 में चार करोड़, 14 लाख रुपए का एग्रीमेंट किया था। इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कंपनी को डॉक्टर बिंद्रा ने विधिक नोटिस थमाए थे। जिसका जवाब नहीं दिया गया तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। भेापाल क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने प्रकरण 110/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।