Bhopal News: पुलिस की रात्रिगश्त व्यवस्था की पोल खुली, शहर में नहीं थम रही चोरियों की वारदातें

भोपाल। गिट्टी और लोहा बेचने का कारोबार करने वाले कारोबारी के घर से नकदी 50 लाख रुपए और पंद्रह लाख रुपए के जेवरात चोरी गए हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने कारोबारी के यहां हुई चोरी की वारदात में संपत्तियों और उसकी कीमतों पर पर्दा डाल रखा है।
वारदात करने वाला घर का करीबी
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना क्षेत्र स्थित 40 वर्षीय आनंद प्रजापति (Anand Prajapati) रेत, गिट्टी और लोहा बेचने का कारोबार करते हैं। उनका मकान चित्रांश साई विहार कॉलोनी (Chitransh Sai Vihar Colony) में हैं। जबकि दूसरा मकान टीटी नगर स्थित हर्षवर्धन नगर (Harshwardhan Nagar) में हैं। आनंद प्रजापति के पिता का निधन हो गया था। इस कारण वे बहुत कम कजलीखेड़ा स्थित मकान में आना-जाना करते थे। उनकी पत्नी टिंकल प्रजापति (Tinkale Prajapati) 7 अगस्त को आखिरी बार उस मकान में पहुंची थी। अगले दिन 8 अगस्त को कॉलोनी में रहने वाले अशोक उपाध्याय (Ashok Upadhyay) ने मकान में ताला टूटना बताया। पुलिस सूत्रों के अनुसान चोर तिजौरी का ताला तोड़कर कारोबार के सिलसिले में रखे 50 लाख रुपए, करीब 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 338/26 दर्ज कर लिया है। हालांकि थाना पुलिस का कहना था कि अभी चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमत पीड़ित ने नहीं बताई है। जबकि पुलिस सूत्रों से पता चला है कि वारदात करने वाला घर का करीबी व्यक्ति है। जिसके संबंध में बहुत जल्द खुलासा किया जा सकता है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।