Bhopal Cyber Fraud: वृद्ध और महिलाओं को निशाना बनाकर एक दर्जन पीड़ितों से ऐंठ लिए नौ लाख रुपए, बिजली कंपनी और सीआरपीएफ कर्मचारी बताकर धोखा दिया

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के भोपाल पुलिस ने सायबर फ्रॉड के एक दर्जन प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें करीब नौ लाख रुपए खातों से जालसाजों ने निकाल लिए हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के स्टेशन बजरिया, हबीबगंज, मिसरोद, अशोका गार्डन, गोविंदपुरा, कटारा हिल्स, बागसेवनिया, कोतवाली और पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। मामले की जांच पहले भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसमें उन खातों को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है जिनमें जालसाजों ने रकम ली थी।
इस तरह जालसाजों ने खाते किए खाली
स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस ने सायबर जालसाजी के दो प्रकरण 284-285/26 दर्ज किए। पहली शिकायत मयंक श्रीवास्तव (Mayank Shrivastav) पिता प्रमोद श्रीवास्तव उम्र 51 साल ने दर्ज कराई। वे कोच फैक्ट्री के पास विनायक कैंपस (Vinayak Campus) में रहते हैं। उनके पंजाब नेशनल बैंक (PNB) खाते से 19 सितंबर को 43 हजार, 713 रुपए निकल गए। यह बात उन्हें तब पता चली जब वे पेट्रोल पर यूपीआई से भुगतान करने जा रहे थे। दूसरी शिकायत हृदयेश बघेल (Hirdyesh Baghel) पिता किशन सिंह निवासी सराय सिकंदरी के कैनरा बैंक (Canra Bank) के खाते से 89900 रुपए निकल गए। दोनों मामलों के पीड़ित को किसी भी तरह का फोन या लिंक भी नहीं आई थी। इसके बावजूद उनके खातों में जालसाजों ने सेंध लगाई। इसी तरह हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने भी सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का मामला दर्ज किया। शिकायत रवीन्द्र कुमार गंगरानी (Ravindra Kumar Gangrani) पिता शिव नारायण गंगरानी उम्र 71 साल ने दर्ज कराई। वे देवलोक फार्म (Devlok Farm) में रहते हैं। उनका अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में ऑफिस हैं। 10 सितंबर को उनके खाते से तीन बार में 82008 रुपए निकल गए। वहीं दूसरी शिकायत दिनेश चंद्र निर्मल (Dinesh Chandra Nirmal) पिता बलवंत राय निर्मल उम्र 54 साल ने दर्ज कराई। वे ई-3 अरेरा कॉलोनी में रहते हैं और उनके एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) खाते से तीन बार में 50 हजार रुपए निकल गए। इससे पहले उनसे कंपनी के जीएम बनकर फेसबुक के जरिए संपर्क किया गया था। उनसे कहा गया कि बंगरसियास सीआरपीएफ (CRPF) में उनके परिचित आशीष कुमार सामान बेचना चाहते हैं। उनका फोन आए तो देख लेना। इसलिए यकीन मानकर सामान देखकर पसंद किया जिसके बाद खाते से रकम निकल गई थी। एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस ने समृद्धि नायक (Samriddhi Nayak) पिता जीपी नायक उम्र 39 साल के साथ सायबर जालसाजी हुई। वे हर्ष चिनार रिट्रीट (Harsh Chinar Retreat) कॉलोनी में रहती है। उनका फ्लैट किराए पर लेने के नाम पर 40 हजार रुपए का सायबर फ्रॉड किया गया। वारदात जनवरी, 2026 में हुई थी। जिसमें पुलिस ने अब प्रकरण 383/26 दर्ज किया है। कटारा हिल्स (Katara Hills) स्थित संत आशाराम कॉलोनी (Asharam Colony) फेज-3 में रहने वाले विवेक कुमार सिंह (Vivek Kumar Singh) पिता छकौरी लाल सिंह उम्र 37 साल के साथ 38513 रुपए का सायबर फ्रॉड हुआ। उन्होंने 9 सितंबर को उज्जैन (Ujjain) की अंजुश्री होटल (Anjushri Hotel) की फर्जी वेबसाइट पर जाकर कमरा बुक करने के नाम पर पैसा गंवाया। शिवाकांत तिवारी (Shivakant Tiwari) पिता राजनाथ तिवारी उम्र 46 साल के साथ एक लाख, 60 हजार 342 रुपए का सायबर फ्रॉड हुआ। वे इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित भवानी नगर (Bhawani Nagar) में रहते हैं। उनका खादी ग्रामोद्योग का कारोबार हैं। शिवाकांत तिवारी ने पुलिस को बताया कि नागपुर (Nagpur) में रहने वाले परिचित संजय बहेरे (Sanjay Bahere) के नाम से शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा था। उसे क्लिक करते ही मोबाइल (Mobile) हैक हो गया। जिसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ बड़ोदा और बैंक ऑफ इंडिया के खाते को फ्रीज करा दिया था। मोबाइल को फॉर्मेट में देकर सिम दूसरे मोबाइल पर लगाई तो पता चला कि तब तक जालसाज पांच बार में उनके खातों से रकम निकाल चुके थे। पिपलानी थाना पुलिस ने बयानों के आधार पर 23 सितंबर को जालसाजी का प्रकरण 985/26 दर्ज कर लिया है।बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने अमृत लाल लिखार (Amrit Lal Likhar) पिता स्वर्गीय रामराव लिखार उम्र 72 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 744/26 दर्ज किया। वे संत आशाराम नगर (Sant Asharam Nagar) में वैष्णव परिसर (Vaishnav Parisar) में रहते हैं। वे छत्तीसगढ़ मंत्रालय से रिटायर्ड अधिकारी हैं। उनके पास 18 सितंबर को बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बताकर जालसाज ने फोन किया था। बिजली काटने की धमकी देकर मोबाइल पर भेजे लिंक (Link) से भुगतान करने का बोलकर उनके खाते से जालसाजों ने 29700 रुपए की रकम निकाल ली। गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस ने लक्ष्मीप्रसाद पिता भवानी दीन उम्र 43 साल की शिकायत पर प्रकरण 860/26 दर्ज किया। वे विकास नगर (Vikas Nagar) बस्ती में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को उनके बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में पैसा दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद पता चला कि खाते से 67500 रुपए की रकम निकल गई थी। वहीं अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने गगनदीप सिंह (Gagandeep Singh) पिता अवतार सिंह के खाते 62 हजार रुपए निकल गए। इससे पहले उनसे अमित कुमार (Amit Kumar) ने शेयर ट्रेडिंग में लाभ दिलाने का उन्हें लालच दिया गया था। मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस ने विशाल अग्रवाल (Vishal Agrawal) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 657/26 दर्ज किया। उनके खाते से डेढ़ लाख रुपए निकले हैं। कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस ने 63 वर्षीय अभिनाष अग्रवाल (Abhinash Agrawal) की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 236/26 दर्ज किया। उनके खाते से 41 हजार रुपए निकल गए हैं।
हज-उमरा का झांसा देकर तीन श्रद्धालुओं से ऐंठ ली रकम

इधर, कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 237/26 दर्ज किया है। पुलिस ने बताया पिपलानी स्थित निजामुद्दीन कॉलोनी (Nijamuddin Colony) निवासी रिजवान मिर्जा (Rizwan Mirza) , प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने अपने माता-पिता को हज व उमरा के लिए मक्का-मदीना भेजने इकबाल मैदान के पास स्थित कोहिनूर टूर एण्ड ट्रेवल्स (Kohinoor Tour & Travels) संचालक हाफिज राहिल खान (Hafiz Rahil Khan) से मिले थे। इस पर राहिल ने उन्हें आने-जाने के फ्लाइट टिकट कराने समेत अन्य सहुलियतों के नाम पर 2 लाख 88 हजार रूप्ए ऑनलाइन दिए थे। इसी तरह मुशब्बिर शाह (Mushabbir Shah) ने 70 हजार और फैज खान (Faiz Khan) ने 3 लाख 34 हजार रूपए हज-उमरा (Hajj&Umrah) के लिए मक्का-मदीना जाने के लिए फ्लाइट के टिकट बुक कराने के लिए दिए थे, लेकिन आरोपी ने टालमटोल करने के बाद अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।