Bhopal News: इंजीनियरिंग छात्रा के साथ ज्यादती

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से हुई थी पहचान, गिरफ्तार किया गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। इंजीनियरिंग की एक छात्रा के साथ ज्यादती की गई। आरोपी कारखाने में काम करता है। जिसको भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। उससे पहचान सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता की हुई थी।

शांदी का झांसा देकर मकान में बुलाया

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 19 साल है। उसकी दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी योगेश बंसल (Yogesh Bansal) के साथ पहचान हुई थी। दोनों के बीच पहले काफी चैटिंग होती थी। आरोपी बुदनी में स्थित कारखाने में नौकरी करता है। आरोपी ने सात महीना पूर्व शिवाजी नगर स्थित मकान में मुलाकात के लिए बुलाया। यहां शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। यह बोलकर उसने कई बार उसके साथ ज्यादती की। अब वह शादी से मुकरने लगा तो मामला पुलिस थाने में पहुंचा। पुलिस ने आरोपी योगेश बंसल पिता गोविंद बंसल उम्र 20 साल के खिलाफ 23 सितंबर को प्रकरण 384/26 दर्ज करने के बाद उसे 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति की क्रूरता से तंग महिला ने पुलिस से मांगी मदद
Don`t copy text!