MP Cop News: रायसेन जेल में हत्या के आरोपी ने प्रहरी को गोली मारी

Share

MP Cop News: जेल महानिदेशक ने अधीक्षक को निलंबित किया, प्रदेश की सभी जेलों में सघन तलाशी अभियान जारी, कूल्हे के पास से घुसी गोली फेफड़े के नजदीक जाकर फंसी, एम्स के डॉक्टर कर रहे सर्जरी

MP Cop News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी से सटे रायसेन (Raisen) जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह (Prison Guard Digvijay Singh) को हत्या के आरोपी नीलेश सिंह ने 02 सितंबर की सुबह नौ बजे कट्टे से कूल्हे के पास गोली दाग दी। घटना के बाद जिलाधीश अरुण कुमार विश्वकर्मा दल-बल के साथ मौके पर निरीक्षण करने भी पहुंचे थे। इधर, जेल महानिदेशक डॉक्टर वरुण कपूर (Director General ff Prisons Dr. Varun Kapoor) ने भोपाल से अतिरिक्त जेल महानिरीक्षक संजय पांडे (Sanjay Pandey) को जांच करने भेजा। प्राथमिक जांच के बाद 02 सितंबर की शाम रायसेन जेल अधीक्षक आरके चौरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

यह है पूरा घटनाक्रम

रायसेन (Raisen) जेल प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि घटना लाल द्वार और रजत द्वार के बीच अंजाम दी गई। उस वक्त जेल (Jail) में रक्षाबंधन को लेकर कार्यक्रम आयोजन की तैयारी चल रही थी। तभी आरोपी नीलेश सिंह ठाकुर (Neelesh Singh Thakur) ने भागने का प्रयास किया। यह देखकर जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह ने उसे रोका और भीतर के लिए भेजकर मुड़े तो कट्टे (Gun) से गोली दाग दी। आरोपी नीलेश सिंह बरेली (Bareli) क्षेत्र के दिमाड़ा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के प्रकरण दर्ज हैं। घायल प्रहरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉक्टर अभिषेक सागर (Dr Abhishek Sagar) ने एक्स-रे किया तो पता चला कि गोली कूल्हे के पास हड्डी से टकराने के बाद शरीर के ऊपरी हिस्से में फेफड़े के नजदीक जाकर अटक गई है। उसे भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS) ले जाने की सलाह दी गई। भोपाल में चिकित्सकों का एक दल बुधवार शाम सर्जरी के जरिए गोली निकालने का प्रयास करने में जुट गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूरी मांगने पर पीटा 

जेल महानिदेशक ने वीसी के जरिए जताई नाराजगी

घटना का पता चलने पर महानिदेशक वरुण कपूर ने प्रदेश के सभी जेलों में वीडियो काफ्रेंसिंग करके जेल अधीक्षकों से चर्चा की। उन्होंने सभी जेलों में बारीकी से जांच करके मिलने वाले सभी सामग्रियों की रिपोर्ट के साथ जेल मुख्यालय को 03 सितंबर की सुबह तक भेजने के आदेश दिए। जेल महानिदेशक ने जेल के भीतर सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और उसकी अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराने के आदेश दिए।

दीवार की ऊंचाई कम

इधर, मामले में जिलाधीश के साथ मौके पर डीएसपी प्रतिभा शर्मा (DSP Pratibha Sharma) भी पहुंची। जिला प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रीयल जांच की जा रही है। इसके अलावा जेल मुख्यालय (Jail Headquarter) की तरफ से पृथक जांच के लिए रायसेन जेल (Raisen Jail) में जाकर संजय पांडे ने निरीक्षण किया। उन्होंने कट्टा भीतर आने की बात को लेकर कहा कि जेल की दीवार की ऊचाई कम हैं। इसलिए आशंका है कि उसे घटना से पूर्व बाहर से फेंका गया हैं। मामले में पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है। वारदात में सहयोगी का पता लगाने का काम स्थानीय थाना पुलिस कर रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ अभद्रता
Don`t copy text!