Bhopal News: विधायक के घर चोरी की वारदात

Share

Bhopal News: सरिया काटकर भीतर घुसे चोर एलईडी टीवी समेत अन्य सामान बटोर ले गए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भाजपा विधायक के प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित आवंटित सरकारी आवास में चोरों ने सेंध लगा दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामलाहिल्स थाना क्षेत्र की है।​ सरिया काटकर भीतर घुसे चोर एलईडी टीवी समेत हजारों रुपए का माल बटोर ले गए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

टेबल पर रखे ड्राय फ्रुट्स भी ले गए चोर

श्यामलाहिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार घटना को 03.04 नवंबर की दरमियानी रात अंजाम दिया गया था। घटना प्रोफेसर कॉलोनी (Professor Colony) में हुई है। यहां भाजपा विधायक अनिल जैन (BJP MLA Anil Jain) को सरकारी आवास आवंटित हैं। वे निवाड़ी जिले से विधायक भी है। मकान की देखरेख के लिए अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र स्थित गोपाल नगर में रहने वाले 73 वर्षीय कालीचरण अहिरवार (Kalicharan Ahirwar) आते-जाते हैं। वह दुग्ध महासंघ के रिटायर्ड कर्मचारी भी है। वह 04 नवंबर की दोपहर लगभग तीन बजे बंगले पर पहुंचे तो खिड़की पर लगा सरिया कटा हुआ मिला। भीतर जाकर देखा तो एलईडी टीवी, डायनिंग टेबल में रखे मेवा के अलावा विधायक का चश्मा नहीं था। इस बात की जानकारी श्यामला हिल्स थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कालीचरण अहिरवार की शिकायत पर प्रकरण 236/26 दर्ज किया है। घर में किसी तरह की रोशनी या फिर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस सर्विलांस के लगे कैमरों से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

थानों में माइक्रो बीट ने बढ़ाया बोझ

राजधानी में ही आईएएस विवेक पोरवाल (IAS Vivek Porwal) के चार इमली में स्थित सरकारी आवास में 26-27 अक्टबूर की दरमियानी रात चंदन (Sandal) का पेड़ काटकर चोर ले गए थे। इस मामले का अभी खुलासा नहीं हो सका है। इससे पहले भी चार इमली और श्यामला हिल्स स्थित सरकारी आवास में चंदन पेड़ काटने और अन्य चोरियों के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस की रात्रिगश्त का ढ़ांचा पूर्व की ही तरह बना हुआ है। इस व्यवस्था में बल की कमी अब अखरने लगी है। दरअसल, राजधानी के पुलिस विभाग में माइक्रो बीट सिस्टम अपनाते हुए आरक्षक, हवलदार और सहायक उप निरीक्षकों को प्रभारी बनाया गया है। इस बीट सिस्टम में प्रतिदिन जानकारियां भरने से लेकर जनता के बीच जाकर संवाद करना होता है। यह मूल कार्य के अलावा अतिरिक्त प्रयोग है। इस कारण रात में होने वाले गश्त के वक्त में से ही समय निकालकर गश्ती वाहन में ही कई कर्मचारी अपनी दैनिक रिपोर्ट को भरने का काम करते हैं। इसी तकनीकी चूक के कारण लगातार गश्त वाला फॉर्मूला चूक रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झांसा देकर नाबालिग को किया अगवा, खेत में अभद्रता

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!