Bhopal News: जनसंपर्क कर्मी से मोबाइल छीना

Share

Bhopal News: पलटकर मुस्कराया, दूसरे बाइक सवार से मदद मांगकर पीछा भी किया, थाने में प्रकरण दर्ज करने की बजाय मोबाइल गुम होने का आवेदन लिया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारतीय निकेतन के पास पैदल जा रहे जनसंपर्क कर्मी से उसका मोबाइल मोपेड सवार ने छीन लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद आरोपी पलटा था और उसने मुस्कुराते हुए पीड़ित को भी देखा था। पुलिस ने इस मामले में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज की है।

बाइक सवार से मदद मांगकर किया पीछा

पीड़ित सनी कुमार पिता जयमंगल उम्र 23 साल भारतीय निकेतन (Bhartiya Niketan) में रहते हैं। वे जनसंपर्क विभाग (Jansampark Department) में काम करते हैं। सनी कुमार (Sunny Kumar) 29 अक्टूबर की सुबह 11 बजे काम पर जा रहे थे। जब वे कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे (Congress MLA Hemant Katare) के निज निवास के सामने पहुंचे तो घर से मां का फोन आ गया। वे मोबाइल पर बातचीत करते हुए सड़क पर आ गए। तभी मोपेड (Moped) सवार एक युवक पीछे से आया और उनसे मोबाइल (Mobile) छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद वह युवक कुछ दूर जाकर रुका और पीछे मुड़कर हंसने लगा। इस कारण सनी कुमार को लगा कि वह मजाक कर रहा है। इसके बाद वह तेजी से मोपेड चलाकर भागने लगा। सनी कुमार ने एक बाइक (Bike) सवार से मदद मांगी और उसका कुछ दूर तक पीछा भी किया। झपटमार चेतक ब्रिज होते हुए भाग गया। इसकी शिकायत करने वे गोविंदपुरा थाना में पहुंचे। वहां पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज करने की बजाय मोबाइल गुम होने का आवेदन लेकर पीड़ित को चलता कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फूल तोड़ रहे वृद्ध पर महिला ने वाहन चढ़ाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!