Bhopal News: पूर्व विधायक धु्रव नारायण सिंह का नाम लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष को सुलह करने बुलाकर पीटा

भोपाल। राजनीतिक रंजिश के चलते हुआ विवाद थाने पहुंच गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। विवाद की शुरुआत शहर में लगने वाले पोस्टर फटने को लेकर शुरु हुआ था। इससे पहले यह मामला ऐशबाग थाने में भी पहुंचा था। पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।
पोस्टर फाड़ने को लेकर चल रही थी रंजिश
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय अंशुल श्रीवास्तव (Anshul Shrivastav) पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं और ठेकेदारी का काम करते हैं। वे नया सुभाष नगर ऐशबाग (Aishbag) में रहते हैं। अंशुल श्रीवास्तव जहांगीराबाद इलाके में सक्रिय राजनीति करते थे। उस वक्त उनका भाजपा (BJP) कार्यकर्ता अनूप दुबे (Anup Dubey) के साथ विवाद हो गया था। वह भी ऐशबाग इलाके में रहते हैं। विवाद अनूप दुबे के पोस्टर फटने को लेकर चल रहा है। उसी रंजिश के चलते 15 अक्टूबर की रात नौ बजे अनूप दुबे से सुलह के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (Rajendra Singh) ने जहांगीराबाद बाजार में बुलाया। उन्होंने कहा कि माता जी की आरती में पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह (Former MLA Dhruv Narayan Singh) भी आ रहे हैं। इस कारण वह भी वहां चला गया। उनके ही सामने आरोपी अनूप दुबे ने अंशुल श्रीवास्तव की पीछे से गर्दन पकड़ ली और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा और मारपीट का प्रकरण 361/26 दर्ज किया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।