Bhopal Cyber Fraud: जालसाज ने व्हाट्स एप पर एपीके लिंक भेजकर खाता कर लिया हैक

भोपाल। राजधानी में बिजली काटने की धमकी देकर जालसाजी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार जालसाजों ने स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) से रिटायर्ड महिला अधिकारी को फंसाया। यह मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। उन्हें एपीके लिंक व्हाट्स एप पर भेजी। जिसके बाद खाते से 75686 रुपए निकल गए।
बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर की बात
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 9 अक्टूबर को हुई थी। इस संबंध में निर्मला राई (Nirmala Rai) पति स्वर्गीय राजेंद्र कुमार राई उम्र 62 साल ने सायबर क्राइम (Cyber Crime) में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। वे पुराना सुभाष नगर (Subhash Nagar) में स्थित अभिरुचि परिसर (Abhiruchi Parisar) में रहती है। निर्मला राई अकाउंट ऑफिसर के पद से रिटायर्ड हैं। जालसाज ने उन्हें फोन लगाकर बताया कि वह बिजली कंपनी का कर्मचारी बोल रहा है। आज बिजली मीटर अपडेट नहीं कराया तो उसे काट दिया जाएगा। उसकी प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए आरोपी ने लिंक (Link) भेजकर उसे क्लिक करके सेंट्रल बैंक में खुले खाते की जानकारी हासिल कर ली। उसके बाद खाते से रकम निकल गई। पुलिस ने उन खातों में वित्तीय लेन-देन पर रोक लगाया है जिसमें पैसा पहुंचा था। ऐशबाग थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।