Bhopal Cop News: एसीपी की निगरानी में चल रही विभागीय जांच

भोपाल। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) में पदस्थ हवलदार सर्विस रिवॉल्वर साफ करते वक्त हादसे का शिकार हो गए। घटना भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। जिसकी जांच एसीपी बैरागढ़ संभाग कर रहे हैं। पुलिस विभाग की तरफ से घटना की जांच कराई जा रही है। जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
बाएं हाथ में लगी गोली
जानकारी के अनुसार यह हादसा 16 अक्टूबर की सुबह लगभग साढ़े दस बजे हुआ था। हादसे में हवलदार बीरबल रजक (HC Berbal Rajak) घायल हैं। उन्हें बाएं हाथ में गोली लगी है। वह ड्यूटी में जाने से पूर्व रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। तभी वह अचानक चल गई और पूरे घर में हड़कंप मच गया। गोली बाएं हाथ की गदेली को चीरते हुए आर-पार हो गई थी। ऐसा तब हुआ जब वे ट्रिगर दबाकर उसको साफ करने का प्रयास कर रहे थे। परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैरागढ़ (Bairagarh) संभाग के एसीपी रत्नेश तोमर (ACP Ratnesh Tomar) भी मौके पर पहुंचे थे। जख्मी हवलदार बैरागढ़ कला में रहते हैं। हादसे के बाद परिवार में काफी दहशत फैल गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित हवलदार के परिजनों को आश्वासन दिया है। हवलदार अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।