Bhopal Murder News: नाराज परिजनों और हिंदू संगठनों ने तोड़फोड़ करके थाना घेरा, मामले के संदेही को सुरक्षा के लिए थाने में बैठाकर रखा गया

भोपाल। राजधानी में शारदीय नवरात्रि की धूम हैं। इस कारण देर रात शहरों में रौनक बनी हैं। इसी खुशियों के बीच 15—16 अक्टूबर की दरमियानी रात एक तेरह साल की बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। भोपाल (Bhopal Murder News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस को उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में खंडहरनुमा मकान के भीतर मिला है। फोरेंसिक साइंस दल को प्राथमिक जांच के दौरान मुंह बंद करने के कारण दोनों पैरों से बचने के लिए किए गए प्रयासों के निशान भी मिले हैं। यह सनसनीखेज घटना बैरागढ़ इलाके में हुई है। शव देखकर मासूम बच्ची के परिजनों ने थाने का घेराव भी किया।
रोज सफाई के ढेर से सामान बटोरकर घर आती थी मासूम
जानकारी के अनुसार बच्ची की उम्र 13 साल है। उसका परिवार गरीबी रेखा के नीचे आता है। पूरी तरह कचरा बीनकर उसे बेचने के बाद मिलने वाली राशि से पालन-पोषण परिवार करता है। पीड़ित परिवार मूलत: गुजरात (Gujrat) का रहने वाला है। यहां बैरागढ़ स्टेशन के पास अस्थायी टपरे में लगभग एक दशक से रहता है। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह हर रोज बाजार बंद होने के बाद झोला लेकर कचरा बीनने जाती थी। दरअसल, नगर निगम की तरफ से दुकानों में रात को सफाई की जाती है। उसी सफाई के ढ़ेर में वह सामान बटोरकर घर लौटती थी। 15—16 अक्टूबर की दरमियानी रात वह नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाशने निकले। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी खबर नहीं लगी तो 16 अक्टूबर की सुबह परिजनों ने थाने में जाकर शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस अपने प्रयास करती उससे पहले परिजन अपने स्तर पर उसके संभावित आने-जाने वाले ठिकानों में जाकर तलाश करते रहे।
परिजनों ने फांसी की मांग रखी
माता-पिता को तेरह साल की नाबालिग होटल कृष्णा प्लॉजा (Hotel Krishna Plaza) के पास खंडहरनुमा मकान में मिली। यह मकान सुनील मूलचंदानी (Sunil Moolchandani) का है। खबर मिलने के बाद 15 अक्टूबर की दोपहर लगभग एक बजे वह पहुंची। घटना स्थल को सुरक्षित करने के बाद एफएसएल (FSL) के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस को प्राथमिक विवेचना में पता चला है कि आरोपी ने उसका मुंह दबाया था। जिस कारण उसकी दम घुटने के कारण संघर्ष करते हुए मौत हो गई। यह बात परिजनों को पता चली तो वे आगबबूला हो गए। उन्होंने बैरागढ़ थाने के सामने ही संदेही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फांसी पर चढ़ाने की मांग रख दी।
संवेदनशील श्रेणी में रखा गया मामला
परिजनों ने मुईन खान पर संदेह जताया। वह उसे तलाशने के बाद मारना चाहते थे। यह पता चलने पर पुलिस ने संदेही मुईन बैग (Mueen Baig) को थाने के भीतर भारी सुरक्षा बंदोबस्त में रख लिया। मुईन बैग बैरागढ़ में स्थित कैंप 12 के पास रहता है। वह एक ऑटो गैराज में कार धोने का काम करता है। उसी मार्केट में तेरह साल की नाबालिग कचरा बीनने गई थी। परिजनों को पता चला है कि संदेही को उसके साथ आखिरी बार देखा गया था। हालांकि डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) ने बताया कि पीड़ित परिवार के प्रति पूरी संवेदना हैं। मामला काफी सनसनीखेज हैं इसलिए प्रकरण को संवेदनशील श्रेणी में रखने की योजना के साथ ही जांच का स्तर वरिष्ठ स्तर पर किया जा रहा है। पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने से लेकर उसके कोर्ट में विचारण तक को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हत्या हुई है यह साफ है। लेकिन नाबालिग के साथ अन्य कोई घटना होने को लेकर पुलिस शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। परिजन जब बच्ची को तलाश रहे थे तब घटना स्थल पर उसके कपड़े मिले थे। उसे देखकर वह घबरा गए। फिर खंडहरनुमा पूरे भवन में जाकर तलाशने का काम शुरु किया। परिजन जब तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो उसका शव कपड़े में लिपटा हुआ टेबल के बीच में फंसा मिला था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।