Bhopal News: जंगल के रास्ते आए चोरों ने पिछले हिस्से में लगे लोहे के शटर को सब्बल से उखाड़ा, भीतर घुसकर नौ लाख, 36 हजार रुपए और कपड़े बटोरे, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चार नकाबपोश बदमाश

भोपाल। सेकंड हैंड कार डीलर शोरुम समेत तीन दुकानों में घुसकर चार सवा नौ लाख रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में हुई है। घटना को चार नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया। यह सभी कजलीखेड़ा स्थित जंगल के रास्ते आए थे और उसी रास्ते चले गए।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार नीलेश चौकसे (Nilesh Chauksey) पिता सुरेश चौकसे उम्र 29 साल रायसेन (Raisen) जिले के सतलापुर (Satlapur) में रहते हैं। उनकी न्यू कृष्णा कार शोरुम (New Krishna Car Showroom) 11 मील के पास हैं। वे 15 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे शोरुम में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन उन्हें सुबह चोरी का पता चला। परिवार को शोरुम एक गमी के चलते अचानक बंद करना पड़ा था। चोर शोरुम में पिछले चैनल गेट का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए। सीसीटीवी कैमरे में चोर रात लगभग ढ़ाई बजे प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे लगभग डेढ़ घंटा वहां रहे। आरोपियों ने चौकसे के शोरुम के अलावा दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया। यह दुकान वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) की ओम साई ट्रेडर्स (Om Sai Traders) से नकदी पांच हजार रुपए और पंकज की (Custom Jersey) नाम की दुकान में भी चोरों ने सेंध लगाई। यहां से चोर आधा दर्जन से अधिक टीशर्ट उठा ले गए हैं। मिसरोद थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 727/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नकदी नौ लाख, 36 हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।