Bhopal News: पांच दिन अस्पताल में भर्ती भी रहा, टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं चला पता

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड और मिसरोद थाना क्षेत्र की है। एक घटना में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। जबकि दूसरी घटना में मोटर साइकिल चालक स्वयं वाहन से गिरकर जख्मी हो गया था।
स्वयं के वाहन से गिरकर हुए थे जख्मी
कोलार रोड (Kolar road) थाना पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर की सुबह लगभग दस बजे सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें डी मार्ट के पास 610 क्वार्टर बस्ती में रहने वाला 19 वर्षीय महेश अहिरवार(Mahesh Ahirwar) गंभीर रुप से जख्मी हुए थे। उन्हें पहले जेके फिर वहां से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेजा गया था। इलाज के दौरान उनकी 15 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग 73/26 कायम कर लिया है। कोलार रोड थाना पुलिस ने हादसे के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। प्राथमिक जांच में टक्कर मारने वाले दो पहिया वाहन चालक की जानकारी सामने आई है। इधर, मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित 11 मील के पास 16 अक्टूबर की दोपहर लगभग बारह बजे आईपीएस स्कूल (IPS School) के सामने स्वयं के वाहन से गिरकर सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) पिता देवी सिंह उम्र 40 साल गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उन्हें निरामय अस्पताल (Niramay Hospital) ले जाया गया। पुलिस को जांच में पता चला है कि सुरेंद्र सिंह मंडीदीप (Mandideep) में रहते थे और ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बाइक (Bike) से करते थे। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 64/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।