Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: राजा भोज सेतु ब्रिज किनारे मिला था शव, नशे की हालत में फुटपाथ पर मिला था पुरुष का शव

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया और पिपलानी थाना क्षेत्र की है। महिला की गुमशुदगी दर्ज होने की बात पुलिस के सामने आई है। जिसके संबंध में शुक्रवार सुबह ही थाने में रिपोर्ट हुई थी।

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार राजा भोज सेतु के नीचे एक महिला का शव 16 अक्टूबर की सुबह सवा दस बजे मिला था। उसके संबंध में सभी थानों को जानकारी दी गई। जिसके बाद हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना क्षेत्र से एक परिवार ने पुलिस से संपर्क किया है। लापता महिला 32 वर्षीय पिंकी है। उसकी गुमशुदगी 16 अक्टूबर की सुबह पति ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान के लिए हनुमानगंज थाना पुलिस ने पति को जानकारी दी है। फिलहाल महिला का शव गांधी मेडिको लीगल संस्थान की मॉर्चुरी में रखा है। तलैया थाना पुलिस ने मर्ग 33/26 कायम कर लिया है। इधर, पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित रत्नागिरी (Ratnagiri) तिराहे के पास शराब दुकान के नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान 35 वर्षीय कल्लू उर्फ रामेश्वर विश्वकर्मा (Kallu@Rameshwar Vishwakarma) के रुप में हुई है। उसने अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। जिस कारण चिकित्सकों की तरफ से संदिग्ध जहर से मौत होने की जानकारी पिपलानी थाने को दी गई। मरने वाला व्यक्ति टनाटन ढ़ाबे (Tanatan Dhaba) के पास रहता था और बढ़ई का काम करता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 84/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रिंसीपल के ड्रायवर को झांसा देकर बैग ले भागे बदमाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!