Bhopal News: नागपुर से भोपाल आई केस डायरी, धार में रहता है आरोपी

भोपाल। नाबालिग से ज्यादती के एक सनसनीखेज मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया है। प्रकरण की केस डायरी महाराष्ट्र के नागपुर से भोपाल पहुंची है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी मूलत: धार का रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है।
परिजनों के साथ मजदूरी करता था आरोपी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 साल है। वह निशातपुरा में रहते हुए परिवार के साथ मजदूरी करती थी। इसी दौरान मूलत: धार (Dhar) में रहने वाले चरण भामोर (Charan Bhamor) के संपर्क में वह आई थी। वह भी उनके परिजनों के साथ मजदूरी करता था। नाबालिग के साथ उसने टपरे में अकेला पाकर मई, 2026 में ज्यादती की थी। इसके बाद उसे चुप रहने के लिए धमकाते हुए कई बार ज्यादती की। पीड़िता का परिवार करीब दो माह पहले नागपुर (Nagpur) मजदूरी करने चला गया। वहां उसे पेट में दर्द होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरोंं ने प्राथमिक परीक्षण कर मामला ज्यादती का बताते हुए पुलिस को खबर कर दी। नागपुर पुलिस ने जीरो में प्रकरण दर्ज करके केस डायरी भोपाल भेज दी। पुलिस को जांच में पता चला है कि नाबालिग को तीन महीने का गर्भ है। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 1067/26 दर्ज कर लिया है। निशातपुरा पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।