Bhopal News: वेयर हाऊस से ट्रक के जरिए खंडवा भेजे जा रहे 11 टीवी तिरपाल काटकर निकाला

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चोरी की दो बड़ी घटनाएं हुई है। पहली भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क इलाके में हुई। यहां ट्रक में रखे 11 टीवी को चोर तिरपाल काटकर ले गए। वहीं पिपलानी में दो सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप समेत हजारों रुपए का सामान बटोर ले गए।
तिरपाल काटकर करीब चार लाख रुपए का माल ले गए
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार ट्रक (Truck) एमपी-13-जीबी-3479 में चौदह फ्रीज, एलजी कंपनी की 55 इंच वाली 10 एलईडी टीवी (LED TV) , एक एलईडी 75 इंच और एक डीप फ्रीजर रखा था। यह सारा माला सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) स्थित जाहिर पिपलिया के वेयर हाऊस से लोड हुआ था। चोरी की घटना 13-14 अक्टूबर की दरमियानी रात बारह बजे से साढ़े बारह बजे के बीच मुबारकपुर (Mubarkpur) टोल से फंदा टोल नाके के बीच अंजाम दी गई। चोर करीब चार लाख रुपए का माल ले गए हैं। ट्रक (Truck) को खंडवा जाना था जिसे जयराम गुर्जर (Jairam Gurjar) चला रहा था। उसमें क्लीनर तरफ ट्रक मालिक बंटी डोडे भी सवार थे। पुलिस ने इस मामले में न्यू इतवारा रोड निवासी 49 वर्षीय गोपेन्द्र मालपानी (Gopendra Malpani) की शिकायत पर प्रकरण 405/26 दर्ज किया है। चोरी गया माल उनकी ही कंपनी अशोक कैरियर कॉर्पोरेशन (Ashok Carrier Corporation) का था। इधर, पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने 50 वर्षीय आनंद स्वरुप काशिव (Anand Swaroop Kashiv) की शिकायत पर चोरी का मामला 1062/26 दर्ज किया। वे भवानी नगर (Bhawani nagar) में रहते हैं और अशासकीय संस्थाओं के लिए काम करते हैं। घटना के वक्त वे रतलाम किसी काम से गए थे। आनंद स्वरूप काशिव का परिवार मूलत: दिल्ली (Delhi) में रहता है। मकान से लैपटॉप के अलावा अन्य सामान चोरी गया है। इसी तरह चोरी की दूसरी वारदात आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित भेल नगर (Bhel Nagar) में हुई। यहां शिवजी राय (Shivji Rai) का परिवार रहता है। वे 13 अक्टूबर को दिल्ली चले गए थे। इस कारण मकान में शाम को उनकी रिश्तेदार 52 वर्षीय शर्मिला चौधरी (Sharmila Chaudhry) दीपक लगाने जाती है। वे भी पिपलानी के कल्पना नगर (Kalpna Nagar) में रहती है। पुलिस ने चोरी का प्रकरण 1062/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।