Bhopal News: मोबाइल दुकान पर फाइनेंस के विवाद में ग्राहक से मारपीट

Share

Bhopal News: जान से मारने की की दी धमकी, तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घोड़ा नक्कास स्थित एंजल मोबाइल दुकान पर मोबाइल खरीदने गए युवक के साथ कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके का है। दोनों में ब्याज को लेकर बहस छ़िड़ गई। पुलिस ने मारपीट के तहत तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

ब्याज की राशि को लेकर ​हुआ विवाद

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसारघटना 12 अक्टूबर की रात 8.30 से 9 बजे के बीच की है। प्रवीण काशी पाटकर (Praveen Kashi Patkar) उम्र 45 साल जो इंदिरा नगरी, गोपाल नगर में रहते है। वे अपने बेटे समर के साथ 20 से 22 हजार का मोबाइल (Mobile) फाइनेंस पर लेने गया था। आरोप है कि दुकान कर्मचारी मोह. अनस ने 22 हजार के मोबाइल पर 5 हजार डाउन पेमेंट के बाद 28,300 रुपए वसूलने की बात कही। ब्याज को लेकर बहस हुई तो अनस (Mohammed Anas) ने गाली-गलौज कर धक्का दिया। इस दौरान साथी बाबर और अयान ने भी मारपीट की, बेटे के हाथ से मोबाइल छीनकर वीडियो (Video) बनाने से रोका और जान से मारने की धमकी दी। घटना का 7 सेकेंड का वीडियो भी है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने मारपीट के तहत प्रकरण 565/26 दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया है।

फूड डिलीवरी करने गए युवक पर चाकू से हमला

निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र में फूड डिलीवरी करने गए स्विगी बॉय (Swiggy Boy) से मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। सिकंदरी सराय में रहने वाले 23 वर्षीय अल्तमस खान (Altmas Khan) ने शिकायत दर्ज कराई है। अल्तमस के पास ग्रीन पार्क कॉलोनी (Green Park Colony) कमलनगर रोड के लिए ऑर्डर पर मलखान नाम से फूड ऑर्डर (Food Order) आया था। लोकेशन पर पहुंचने पर तीन युवक आए और पार्सल ले लिया। जब अल्तमस ने 344 रुपए मांगे तो तीनों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने दारू के लिए 1500 रुपए की मांग की। मना करने पर एक युवक ने चाकू (Knife) से हमला कर दिया, जिससे बाएं हाथ की उंगलियों में चोट आई। आरोपी डिलीवरी के पैसे भी नहीं देकर फरार हो गए। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 1052/26दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: एमपी पुलिस को बीएसएनएल पर नहीं रहा 'भरोसा'

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!