Bhopal News: मोपेड सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

भोपाल। राजधानी में लूट और झपटमारी का सिलसिला नहीं थम रहा। फिर झपटमारी की वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके में हो गई। यहां एक व्यक्ति ने जेब से मोबाइल बज रहे अलार्म को बंद करने निकाला तो झपटमार उसे छीनकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से संदेहियों की तलाश शुुरु कर दी है।
बस पकड़ते समय बदमाशों ने झपटा मोबाइल
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 14 अक्टूबा की सुबह पांच बजे परिहार चौराहे पास हुई थी। पुलिस ने 30 वर्षीय प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) की शिकायत पर प्रकरण 622/26 दर्ज किया। वे मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के रहने वाले हैं। वे मंडीदीप स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। घटना के वक्त वे घर से निकलकर प्रभात चौराहे बस (Bus) पकड़ने जा रहे थे। तभी उनका मोबाइल पर लगाया गया अलार्म बजने लगा। जिसको बंद करने के लिए मोबाइल (Mobile) जेब से निकाला तो मोपेड (Moped) सवार दो बदमाश आए और उनसे मोबाइल छीन ले गए। आरोपी पीछे की तरफ से आए थे। उन्होंने कुछ दूर तक पीछा भी किया। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले दो संदेहियों के मोपेड की जानकारी पुलिस को पता चली है। हालांकि वह संदेही पुलिस को नहीं मिल सके हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।