Bhopal News: हत्या के प्रयास में जमानत मिलने पर शक्ति प्रदर्शन करने वाले आरोपी पर प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वाहनों के काफिले के साथ वीडियो, Motor Vehicles Act के तहत दर्ज हुआ मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हत्या के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसका शक्ति प्रदर्शन उसके लिए महंगा हो गया। आरोपी भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय जेल से वाहनों के काफिले के साथ निकला था। उसमें एक दर्जन से अधिक दो और चार पहिया वाहन थे। वह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो गांधी नगर पुलिस ने मोटर यान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

वाहनों की रैली के कई वीडियो सोशल मीडिया में हुए वायरल

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी 30 वर्षीय शाहिद इटारसी उर्फ शहीद अंसारी (Shahid Itarsi@Shahid Ansari) है। उसे जहांगीराबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया गया था। उसे 12 अक्टूबर को जमानत मिली थी। जिसके बाद उसके समर्थकों के साथ वह रैली (Ralley) की शक्ल में जेल से कोहेफिजा तक आया था। यहां उसका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए वाहनों की रैली के कई वीडियो (Video) सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद गांधी नगर पुलिस ने मामले की जांच की और 15 अक्टूबर को शाहिद तथा उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस अब वीडियो के आधार पर जुलूस में शामिल अन्य लोगों और वाहनों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी वाहनों की जानकारी जुटाने के बाद प्रकरण में उसे शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: गवाही दे दी तो हत्या की धारा लगा दूंगा...

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!