Bhopal News: बवासीर बीमारी के बीच खून की कमी के कारण बिगड़ी तबीयत

भोपाल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के छापे में गिरफ्तार आतंकी संगठन जमात ए मुजाहिद बांग्लादेश (JMB) के एक सदस्य की तबीयत बिगड़ गई। उसे हालत बिगड़ने पर भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी सुरक्षा में पुलिस विभाग (Bhopal News) की तरफ से विशेष चौकसी बरती जा रही है। उसे बवासीर की बीमारी थी। जिसमें खून की कमी के कारण उसकी हालत नाजुक हो गई।
आतंकी नेटवर्क खड़ा करने का कर रहा था काम
जानकारी के अनुसार आरोपी तल्हा तालुकदार (Talha Talukdar) पिता मोहम्मद फारुख जमाल तालुकदार है। वह मूलत: बांग्लादेश (Bangladesh) का रहने वाला है। उसे उत्तर प्रदेश (UP) के देवबंद में स्थित मदरसे से गिरफ्तार किया गया था। वह दारूल उलूम का छात्र बनकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने का काम कर रहा था। उसके दो सदस्य ऐशबाग (Aishbag) इलाके में गिरफ्तार हुए थे। जिसके बाद उसे एनआईए (NIA) की टीम ने जांच के बाद दबोचा था। आरोपी उत्तर प्रदेश में फर्जी पहचान पत्र से रहता पाया गया था। जेल प्रबंधन ने एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) को बताया कि उसे बवासीर के बीच खून की अत्याधिक (हीमोग्लोबिन) कम होने की समस्या के चलते भर्ती कराया जाना आवश्यक हैं। उसकी निगरानी के लिए पुलिस वर्दी के अलावा सादी वर्दी में भी चौकसी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 23 मई, 2019 को जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (Jamaat-ul-Mujahideen Bangladesh) को प्रतिबंधित संगठन घोषित किया था। यह संगठन इस नाम के अलावा जमात-उल-मुजाहिदीन भारत और जमात-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान के नाम से भी चलता है। यह संगठन भारत की शांति के खिलाफ रणनीति बनाकर युवाओं को लक्ष्य में रखकर भर्तियां करने और अपने मकसद को पूरा करने में जुटा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।