Bhopal news: चार महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा, देहरादून से एसटीएफ ने दबोचा, 20 हजार रुपए का घोषित था ईनाम

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित अवैध तरीके से कफ सिरप वितरण करने वाले गिरोह के फरार चल रहे 25 वें आरोपी को भोपाल जोन विशेष पुलिस बल (एसटीएफ) (Bhopal News) ने दबोच लिया है। वह पिछले चार महीनों से गिरफ्तारी से बचने रीवा जिले में स्थित निवास से गायब था। उसको उत्तराखंड के देहरादून शहर से हिरासत में लिया गया।
अवैध शराब बेचने का काम करता था आरोपी
एसपी राजेश सिंह भदौरिया (SP Rajesh Singh Bhadauriya) ने बताया कि आरोपी मूलत: रीवा (Rewa) जिले का रहने वाला था। उसकी तलाश 74 हजार से अधिक नशीले कफ सिरप (Cough Syrup) बेचने वाले मामले में थे। इस संबंध में कार्रवाई 30 मई को हुई थी। पुलिस ने गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित मकान में भंडारण करके रखे गए कफ सिरप भी जब्त किए गए थे। आरोपी अभिषेक निगम (Abhishek Nigam) हैं जो कि ऑनरेक्स और ऑफकफ सिरप में शामिल था। वह पूर्व में गिरफ्तार राहुल कुशवाह (Rahul Kushwah) और सागर में रहने वाले सीटी जैन (CT Jain) के साथ मिलकर सिरप वितरण व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा था। आरोपी सागर और दमोह जिले में कफ सिरप वितरण करने वाले नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा था। इससे पहले आरोपी अवैध शराब बेचने का काम करता था। उसके खिलाफ दो प्रकरण शराब तस्करी के पता चले हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर डीआईजी राहुल लोढा () DIG Rahul Lodhaकी तरफ से 20 हजार रुपए के इनाम राशि की भी उद्घघोषणा की गई थी। अभी तक इस गिरोह के 25 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें कई मेडिकल स्टोर के संचालक भी शामिल हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।