Bhopal News: काम करते वक्त गिरने से मजदूर की मौत

Share

Bhopal News: शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा, हादसों की जांच कर रही पुलिस

Bhopal News
File Image

भोपाल। पुताई करते समय करीब 20 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया इलाके में हुआ है। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पीएम में भेजने के बाद जांच शुरु कर दी है।

पुताई करते समय गिरकर हुए थे जख्मी

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के मुताबिक, भानपुर (Bhanpur) निवासी 48 वर्षीय इमरान पिता सुल्तान पुताई का काम करते थे। उन्हें कोच फैक्ट्री परिसर में स्थित सरकारी क्वार्टरों की पुताई का काम मिला था। 13 अक्टूबर की दोपहर वह क्वार्टर में पुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से जानकारी मिली थी। पुलिस अब हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने मर्ग 39/26 कायम कर लिया हेै। जांच के दौरान यह जानकारी जुटाई जा रही है कि पुताई करते समय पेंटर के लिए सुरक्षा उपकरण, ऊंचाई पर काम करने के जरूरी इंतजाम और अन्य सावधानियां अपनाई गई थीं या नहीं। यदि जांच में ठेकेदार या अन्य जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death : बच्चे का खेल बना मौत का कारण

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!