Bhopal Cheating News: जेल विभाग की प्रहरी पद की व्यापमं से हुई परीक्षा की थी उत्तीर्ण, जेल मुख्यालय के जरिए सहायक जेल अधीक्षक ने प्रकरण दर्ज करने भेजी थाने को रिपोर्ट

भोपाल। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है। यह मामला जेल विभाग की तरफ से आयोजित जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा से जुड़ा है। यह मामला भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने नौकरी पाने के लिए होमगार्ड सेवा का फर्जी सेवा प्रमाण पत्र लगाया था।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुआ था
रातीबड़ (Ratibarh) थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा (TI Ras Bihari Sharma) ने बताया कि इस संबंध में जेल विभाग (Jail Department) की तरफ से जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट सहायक जेल अधीक्षक छतरपुर (Chatarpur) के मनीष त्यागी (Manish Tyagi) ने दी थी। प्राथमिक विवेचना और सबूतों के आधार पर पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी (Pushpendra Singh Solanki) पिता दिलीप सिंह सोलंकी के खिलाफ प्रकरण 516/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के श्यामपुर (Shyampur) का रहने वाला है। पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी नाथू बरखेड़ा (Nathu Barkheda) में स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी (International Sports Academy) में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुआ। उसने पहली परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। शारीरिक परीक्षण के दौरान आरोपी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने राजगढ़ (Rajgarh) जिले के होमगार्ड (Home Guard) सेवा का प्रमाण पत्र दिया। जेल विभाग की तरफ से उसको सत्यापित कराया गया। राजगढ़ प्लाटून कमांडर रंजीत सिंह भिलाला (Ranjeet Singh Bhilala) ने बताया कि वह उनके कार्यालय से जारी नहीं किया गया है। यह पता चलने पर जेल मुख्यालय (Jail Head Quater) ने सेनानी से उसकी रिपोर्ट मांगी गई। अब पुलिस उन सभी दस्तावेजों को पुलिस मुख्यालय (PHQ) के क्यूडी शाखा को भेजने जा रही है।
आठ महीने की पूरी यह है पूरी सच्चाई
जेल विभाग की तरफ से सरकार को जेल अधीक्षक के लिए 25 और जेल प्रहरी के लिए 757 पदों की मांग भेजी गई थी। इनके चयन की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को दी गई। मंडल की तरफ से पहले चरण की परीक्षा 4 से 10 जून के बीच आयोजित हुई थी। जिसमें पहले चरण में पूरे प्रदेश से तीन लाख, 72 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम 14 अगस्त को जारी हुए थे। इसमें से 14950 अभ्यर्थी ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इससे पहले यह परीक्षा वनरक्षक के साथ 25 मई को आयोजित होना थी। प्रहरी के लिए दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 18 अक्टूबर तक भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित खेल अकादमी में संपन्न हुई थी। इस परीक्षा के लिए 1467 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। जेल प्रहरी की परीक्षा में तिथियां कई बार बदलने के कारण यह मुद्दा भी बन रहा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।