Bhopal News: महिला हेड कांस्टेबल के पति का शव पेड़ पर लटका मिला

Share

Bhopal News: कुछ दिन पहले घरेलू कलह को लेकर थाने में हुई थी शिकायत, सुसाइड नोट मिला

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। महिला हवलदार के पति का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। हालांकि उसमें लिखी बातों से स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। इससे पहले दंपति के बीच विवाद का मामला कमला नगर थाने में भी पहुंचा था।

मेरा अंतिम संस्कार मेरे बच्चों से कराना

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार नेहरु नगर (Nehru Nagar) स्थित सजग प्रहरी में हेड कांस्टेबल रश्मि थारू (HC Rashmi Tharu) का परिवार रहता है। वह टीटी नगर थाने में हवलदार हैं। उनके पति कृष्णा शर्मा (Krishna Sharma) थे जो एक होटल में पहले शेफ का काम करते थे। उनका शव 23 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े सात बजे पुलिस लाइन में स्थित क्रिकेट मैदान के पास एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह शराब नहीं पीता है। वह दूसरों की बातों में आ गई। मां को उसके बच्चों से दूर कर दिया। मेरा अंतिम संस्कार मेरे बच्चों से कराना। शैली अस्पष्ट होने के कारण पत्र की वास्तविकता में प्रश्न चिन्ह है। इसलिए उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस को जांच में पता चला है कि रश्मि थारु और कृष्णा शर्मा की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। जिस कारण कमला नगर थाने में पति के खिलाफ रश्मि थारू ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। कमला नगर थाना पुलिस ने मर्ग 38/26  कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु पुलिस की तरफ से तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो दिन बाद भी टक्कर मारने वाले का नहीं मिला सुराग 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!