Exclusive Human Story: तीन बच्चियों को पहले आसरा दिलाया फिर मां की अंत्येष्टि कराई

Share

Exclusive Human Story: शराब पीने के आदी पति से परेशान महिला एम्स अस्पताल के सामने परोपकार के भरोसे जीवन काट रही थी, अंत्येष्टि के लिए चंदा मांगकर पति ने पी शराब

Exclusive Human Story
बागसेवनिया पुलिस की टीम मृत अमनदीप कौर को अंतेष्टि के लिए ले जाते हुए।

भोपाल। मानवता की मिसाल पेश करने वाली यह कहानी बेहद मार्मिक हैं। मामला एक महिला की मौत से जुड़ा है। मौत से पहले भोपाल शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस उसकी मदद कर चुकी थी। जिस कारण उसको भविष्य की चुनौतियों को भांपते हुए पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल निर्णय लिए। महिला की मौत के बाद उसकी तीन अबोध बच्चियों की परवरिश पर संकट के बादल छा गए थे। इसलिए पुलिस ने सबसे पहले उन्हें बाल कल्याण अधिकारी की मदद से मातृछाया में उन्हें भेजा। इसके बाद पुलिस ने महिला को कांधा देकर उसका सुभाष नगर विश्राम घाट में अंत्येष्टि कराई।

महिला को इसलिए जानती थी पुलिस

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार अमनदीप कौर (Amandeep Kaur) पति सुरजीत सिंह कौर उम्र 32 साल की 22 सितंबर की सुबह मौत हो गई। उसका शव भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) में स्थित करुणाधाम (Karunadham) में मिला। यहां दूसरे जिलों से इलाज के लिए आने वाले मरीज रहते हैं और अस्पताल के सामने ही लगने वाले लंगर में भोजन करके गुजर-बसर करते हैं। पति सुरजीत सिंह कौर (Surjeet Singh Kaur) है जो कि काफी नशा करने का आदी है। परिवार के पास आधार कार्ड मिला था। जिसमें पता गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित ई-सेक्टर बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) का है। लेकिन, अमनदीप कौर उस पते पर नहीं रहती थी। दरअसल, उसका पति काफी नशा करता था और बच्चों की परवरिश नहीं करता था। इसलिए मई, 2026 में बागसेवनिया थाना पुलिस ने ही महिला के साथ उसकी तीन बच्चियों का रेस्क्यू किया था। जिसके संबंध में भोपाल एम्स अस्पताल से सूचना दी गई थी। मंगलवार को मौत की खबर मिलने के बाद बागसेवनिया थाना पुलिस फिर सक्रिय हुआ।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: दसवीं में पढ़ने वाली लड़की जब नहीं हुई तैयार तो ऐसा हुआ उसके साथ

इसलिए लिया गया यह फैसला

Exclusive Human Story
अमनदीप कौर का अपनी बच्चियों के साथ जीवित अवस्था का फोटो जब एएस आई सोनिया पटेल की टीम ने पहली बार रेस्क्यू किया था।

एस आई गंगाराम वर्मा (SI Gangaram Verma), एएसआई सोनिया पटेल (ASI Soniya Patel), आरक्षक अजय (Constable Ajay) और रामप्रताप के अलावा सुनैना चंदेल की मदद से उसकी अंत्येष्टि करने का निर्णय लिया गया। परिवार की आर्थिक हालत और पति की हरकतों के बारे में बाल कल्याण समिति (Bal Kalyan Samiti) को अवगत कराया गया। जिसके आधार पर बच्चियों को मातृछाया (Matra Chaya) में परवरिश के लिए भेजने आदेश दिए गए। बच्चियों की उम्र छह माह, तीन साल और पांच साल हैं। बच्चियों को मां का अंतिम चेहरा दिखाने के बाद उसके शव का पीएम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने सुभाष नगर विश्राम घाट में ले जाकर विद्युत शवदाह गृह में अंत्येष्टि कराई गई। एएसआई सोनिया पटेल ने बताया कि उसने ही पहले पति को समझाईश देने का प्रयास किया था। लेकिन, शराब पीने के आदी पति की हरकतें नहीं सुधरी। पुलिस को पता चला कि पति ने जनता से चंदा मांगा। पैसा मिलने के बाद उसका पति शराब दुकान पर चला गया था। इसलिए बच्चियों के जीवन पर संकट को भांपते हुए उक्त कदम उठाने का निर्णय उन्होंने लिया। इसके लिए उन्हें बागसेवनिया थाने के प्रभारी अमित सोनी (TI Amit Soni) समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पुनीत कार्य के लिए भरपूर सहयोग किया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Exclusive Human Story
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : खेल विभाग की महिला अधिकारी से फर्जी शादी
Don`t copy text!