Fake Passport News: बांग्लादेश के नागरिकों की गवाही देने वाला गिरफ्तार

Share

Fake Passport News: आरोपियों की संख्या पहुंची आधा दर्जन, सत्रह में से तीन पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही, सात साल पहले किया धर्म परिवर्तन

Fake Passport News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के एटीएफ ने बौद्ध भिक्षु को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ग्वालियर ईकाई की तरफ से की जा रही 17 बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी पासपोर्ट (Fake Passport News) मामले में की गई है। इस गिरफ्तारी के साथ अब आरोपियों की संख्या छह पर पहुंच गई है। आरोपी का तीन पासपोर्ट में फर्जी गवाही देने के आरोप हैं।

फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश यात्राएं की

अधीक्षक एसटीएफ राजेश सिंह भदौरिया (Rajesh Singh Bhadoriya) ने बताया कि आरोपी वयोवृद्ध गया प्रसाद गौतम उर्फ ज्ञान ज्योति (Gaya Prasad Gautam@Gyan Jyoti) हैं। वह ग्वालियर (Gwalior) जिले का रहने वाला है। उसने 2019 में धर्म परिवर्तन किया है। वह 2021 में गिरोह के मुख्य साजिश रचने वाले रियाल चौधरी उर्फ रियाल बरुआ उर्फ मित्यानंद (Riyal Chaudhary@Riyal Barua@Mityanand) के संपर्क में आया था। मित्यानंद डबरा (Dabra) का रहने वाला है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर रियाल चौधरी ने गया प्रसाद गौतम को सिमरिया टेकरी पर स्थित अंबेडकर पार्क की जिम्मेदारी भी सौप दी थी। रियाल चौधरी मूलत: बांग्लादेश (Bangladesh) का रहने वाला है। वह 1971 से पूर्व असम के रास्ते मध्यप्रदेश (MP) के बैतूल (Betul) जिले में पहुंचा था। यहां बौद्ध धर्म अपनाने के बाद टीम बनाता चला गया। उसका करीबी विप्लव अधिकारी (Viplav Adhikari) भी बांग्लादेशी नागरिक हैं। वह बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था। फर्जी पासपोर्ट (Fake Passport) के जरिए थाईलैंड, चीन, भूटान समेत अन्य देशों की यात्राएं भी की गई है।

यह भी पढ़ें:   पार्क में नाबालिग बेटी को देख आग—बबूला हुआ पिता

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fake Passport News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर Bपर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!