Bhopal News: रियल स्टेट कारोबारी को कोर्ट में पेश करने से पहले जुलूस निकाला

Share

Bhopal News: नौ दिन पहले रातीबड़ में 11 गोलियां मारने की वारदात में था शामिल, थाईलैंड भागने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा था, घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत दो व्यक्तियों की तलाश जारी

Bhopal News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। गौरा गांव में दस दिन पहले एक-एक करके 11 गोलियां मारकर राजधानी में सनसनी फैलाने की घटना में शामिल एक आरोपी का 20 सितंबर को भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ ​थाना पुलिस ने जुलूस निकाला । उसे पांच दिन पहले नई दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने तब दबोच लिया था जब वह थाईलैंड जाने विमान में सवार होने जा रहा था। पुलिस को वारदात में अभी मुख्य आरोपी समेत दो व्यक्तियों की तलाश है।

अपहरण के सनसनीखेज मामले में भी चर्चित रहा

रातीबड़ (Ratibarh) थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा (TI Ras Bihari Sharma) ने बताया कि 10-11 सितंबर की दरमियानी रात लगभग पौने तीन बजे वारदात हुई थी। उसमें फॉरच्यूनर कार (Fortuner Car) एमपी-13-जेडटी-5456 चिन्हित हुई थी। यह कार कोलार रोड (Kolar Road) स्थित दानिश हिल्स (Danish Hills) में रहने वाले नीतेश ठाकुर (Nitesh Thakur) की पत्नी के नाम पर थी। नीतेश ठाकुर भी रियल स्टेट का कारोबारी (Real Estate Businessman) है। उसका नाम एक साल पहले कोलार रोड इलाके में ही हुए अपहरण के सनसनीखेज मामले में भी चर्चित नाम था। इस प्रकरण में यातायात पुलिस के एक सिपाही का नाम भी सामने आया था। नीतेश ठाकुर के साथ कार में लखन मारण (Lakhan Maran) और मनीष दांगी (Manish Dangi) भी थे। जिनके खिलाफ राजा उर्फ संतोष सिंह तोमर (Raja@Santosh Singh Tomar) पिता ज्ञान सिंह तोमर उम्र 58 साल शिकायत कर रहे थे। वे रातीबड़ स्थित गौरा गांव में रहते हैं और रियल स्टेट कारोबारी भी है। लखन मारण बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में कॉलोनी काटकर बेच रहे थे। इसी बात को लेकर प्रशासन ने नोटिस दिया था। जिसके बाद आरोपियों ने 3 सितंबर को कार्यालय में जाकर नीतेश ठाकुर और मनीष दांगी ने धमकाया था। उस दिन वे धमकाने के बाद चले गए थे। जिस दिन गोली चलाई उससे पहले भी फोन करके धमकाया गया था। उसक बाद गोलियां मारकर राजधानी में सनसनी फैलाई गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो शातिर चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!