Bhopal News: चौथे आरोपी के पास पिस्टल जो अभी भी पुलिस को नहीं मिला, अयोध्या नगर पुलिस ने दो गुंडों को दबोचा

भोपाल। संवेदनशील क्षेत्र में गोली चलाने वाले वायरल वीडियो (Video) के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इस घटना पर पुलिस ने पर्दा डाल रखा था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई तो पुलिस सक्रिय हुई। इधर, अयोध्या नगर थाना पुलिस ने उपद्रव करने वाले दो बदमाशों को जेल भेजा है।
चार युवक पिस्टल चलाते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले कार (Car) में बैठे चार युवक पिस्टल (Pistol) चलाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। इस मामले में विक्रमादित्य, अजय और सोनू नाम के युवकों को हिरासत में लिया है। घटना में हर्ष नाम का एक युवक भी शामिल था। उसके ही पास पिस्टल भी है। श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना प्रभारी नीलम पटवा (TI Neelam Patwa) इस संबंध में जानकारी नहीं दे सकी। हालांकि पुलिस उपायुक्त जोन-3 आयुष गुप्ता (DCP Ayush Gupta) ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। चौथे आरोपी की भी पहचान हो गई है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्यामला हिल्स इलाका संवेदनशील क्षेत्र हैं। दरअसल, यहां लोकायुक्त, विधायकों, सांसदों, न्यायाधीश, मंत्रियों के अलावा मुख्यमंत्री निवास भी आता है। इससे पहले भी तीन महीना पूर्व यहां गोली कांड हो चुका है।
दो गुंडों को पुलिस ने दबोचा
इधर, अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस ने बताया कि बदमाश कच्छु शराब पीकर उपद्रव मचा रहा था। वहीं बंसल कॉलेज से(Bansal College) बीटेक कर रहे छात्र अनुज लोधी (Anuj Lodhi) से अड़ीबाजी करने वाले विनु वाल्मीकि (Veenu Walmiki) को गिरफ्तार किया गया है। विनय धावरी उर्फ वीनू बाल्मिकी क्रेशर बस्ती में रहता है। जबकि दूसरा आरोपी विवेक उर्फ कच्छु गुजराती (Vivek@Kachhu Gujrati) है। वह दीप कान्वेंट स्कूल (Deep Convent School) के पास रहता है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।