Bhopal News: पत्नी को पीटकर एक लाख रुपए ले गया पति

Share

Bhopal News: मोबाइल से वीडियो बनाने की बात पर नाराज पति ने की क्रूरता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला से मारपीट करके उसका पति एक लाख रुपए अलमारी से ले गया। इस पूरी घटना का पीड़िता वीडियो भी बना रही थी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ इलाके का है। पुलिस ने पति के अलावा सास को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है।

घर में रखे एक लाख रुपए ले गया

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 32 साल है। उसकी शादी फरवरी, 2015 में हुई थी। वह बरखेड़ी कला में रहती है। पति घटना से पहले रीवा गया था। वहां से घर लौटा तो वह सीधे जाकर अलमारी में कुछ देखने लगा। जिसके लिए उसने सारे कपड़े और सामान निकालकर बाहर फेंकना शुुरु कर दिए। ऐसा करते वक्त पत्नी वीडियो बना रही थी। यह बात पति को नागवारा गुजरी और उसने मोबाइल (Mobile) छीनकर जमीन पर पटककर उसे तोड़ दिया। इसके बाद पत्नी के बाल पकड़कर वह उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगा। मारपीट में होंठ फटने के कारण महिला के मुंह से खून निकलने लगा। इसी बीच कमरे में विवाहिता की सास आई और वह बेटे को रोकने की बजाय बहू के साथ मारपीट करके उसे बाहर करने लगी। इसके बाद पति घर में रखे एक लाख रुपए ले गया। यह पूरा घटनाक्रम 19 फरवरी सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। जिसमें रातीबड़ थाना पुलिस ने दोपहर में सामान्य मारपीट का प्रकरण 459/26 पति और सास के खिलाफ दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डॉक्टर के सूने मकान का ताला तोड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!