Bhopal News: सवा चार सौ क्वार्टर से अधिक की शराब जब्त

Share

Bhopal News: चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 33 हजार रुपए से अधिक का अवैध माल बरामद, एमडी ड्रग्स के साथ युवक को दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान नशे के खिलाफ चलाई मुहिम में चार शराब तस्करों को दबोचा गया है। आरोपियों के कब्जे से 33 हजार रुपए से ज्यादा की सवा चार सौ क्वार्टर से अधिक शराब बरामद हुई है। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक व्यक्ति को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इन तस्करो से मिला अवैध माल

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार एकता नगर (Ekta Nagar) बस्ती में अवैश शराब बिकने की सूचना मिल रही थी। इसलिए पुलिस ने वहां दबिश दी तो आरोपी तनुज साहू (Tanuj Sahu) पिता जितेंद्र साहू उम्र 22 साल मिला। उसके कब्जे से 350 क्वार्टर शराब (Liquor) मिली। इसी तरह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस ने बाजपेयी नगर (Vajpai Nagar) से सलमान खान (Salman Khan) के कब्जे से 40 क्वार्टर शराब मिली। हबीबगंज (Habibganj) पुलिस ने सुनील कौल (Sunil Kaul) के कब्जे से 20 क्वार्टर शराब बरामद की है। वहीं खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस ने धीरज पाटीदार (Dheeraj Patidar) के कब्जे से 19 क्वार्टर शराब बरामद की है। इधर, टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस ने साढ़े चार ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स (MD Drugs) बरामद की है। आरोपी 24 वर्षीय नीरज विश्नोई (Neeraj Vishnoi) को स्टेडियम के नजदीक से हिरासत में लिया गया। आरोपी कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना क्षेत्र के देवधर कॉलोनी (Devdhar Colony) का रहने वाला है। वह मूलत: राजस्थान (Rajasthan) में रहता है। आरोपी से बरामद मादक पदार्थ की कीमत पुलिस ने 30 हजार रुपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: किन्नर ने किया कत्ल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!