Bhopal Murder News: एक पखवाड़े पूर्व मुंहबोली बहन से बातचीत करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी का सुराग मिला, गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना

भोपाल। बाइक चला रहे एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी संदेही है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के निशातपुरा थाना इलाके की है। वह फिलहाल पुलिस की हिरासत में है लेकिन गोली मारने वाला आरोपी फरार है। उसके बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।
हलाली डैम में मछली पकड़ने जा रहे थे
डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) ने बताया कि वारदात 20 सितंबर की सुबह आठ बजे निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस चौकी के नजदीक हुई। बाइक को हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय ताशी उर्फ इखलास (Tashi@Ikhlas) चला रहा था। वे पेंटर का काम करता था। मोटर साइकिल के बीच में फरार आरोपी अल्लू उर्फ अलीम (Allu@Alim) बैठा था। जबकि सबसे पीछे इबेद बैठा हुआ था। तीनों हलाली डैम में मछली पकड़ने जा रहे थे। बाइक (Bike) चला रहे ताशी उर्फ इखलास की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्या के मामले में संदेही इबेद को आरोपी अल्लू उर्फ अलीम ने पिस्टल (Pistol) दिखाकर उसे सिंधी कॉलोनी चौराहे तक छोड़ने के लिए बोला। वह भय में आकर उसे छोड़कर मौके पर आया। हालांकि उससे पहले शव देखकर वहां भीड़ लग चुकी थी। पुलिस हत्या के मामले में इबेद की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस को आरोपी अल्लू उर्फ अलीम के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। उसे हिरासत में लेने के लिए 20 सितंबर की शाम एक पार्टी रवाना हो गई है। इधर, निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 70/26 कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रकरण में हत्या का मामला 911/26 दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच निरीक्षक अनिल यादव (Anil Yadav) कर रहे हैं। उन्होंने 20 सितंबर की शाम बताया कि वे अभी मौके पर हैं और घटना स्थल पर बिखरे सबूतों को जुटाने का काम कर रहे हैं।
इसलिए उतारा मौत के घाट
पुलिस सूत्रों के अनुसार ताशी एक युवती से बातचीत करता था। इस बात को लेकर युवती के परिजनों ने विरोध जताया तो उनसे ताशी ने अभद्रता कर दी थी। हालांकि वह मामला पुलिस थाने में नहीं पहुंचा था। युवती के परिजन को गोली मारने वाला आरोपी अलीम मुंहबोली बहन मानता है। ताशी के साथ उस दिन भी कलह हुई थी। हालांकी उस वक्त सुलह हो गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड के पीछे मूल वजह साफ हो सकेगी। इसके अलावा मामले में संदेही की भूमिका भी साफ होगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।