Bhopal News: घर में घुसकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी और उनकी पत्नी पर हमला

Share

Bhopal News: साझेदारी में खरीदे ट्रक की किस्त मांगने को लेकर चल रहा था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ट्रांसपोर्ट कारोबारी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट हुई है। जिसमें पत्थर से वार करके कारोबारी के सिर पर वार किया गया। यह मामला भोपाल शहर के मिसरोद इलाके का है। विवाद की वजह कारोबारियों के बीच ट्रक की किस्त के भुगतान को लेकर चल रहा मनमुटाव बताया जा रहा है।

ट्रक की किश्त भरने को लेकर हुआ विवाद

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार हमले में 45 वर्षीय अशोक कुमार तिवारी (Ashok Kumar Tiwari) और उनकी पत्नी रजनी तिवारी (Rajni Tiwari) जख्मी है। अशोक कुमार तिवारी ट्रांसपोर्ट (Transport)  कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2023 में रहस बिहारी चतुर्वेदी (Rahas Bihari Chaturvedi) के साथ साझेदारी में ट्रक (Truck) खरीदा था। एक साल बाद रहस बिहारी चतुर्वेदी ने ट्रक की किस्त देना बंद कर दी। जिस कारण अशोक कुमार तिवारी उसे जमा कर रहे थे। उन्होंने लगभग साढ़े पांच लाख रुपए रहस बिहारी चतुर्वेदी के हिस्से की रकम भी जमा कर दी थी। उसे वह मांग रहे थे। जबकि आरोपी रहस बिहारी चतुर्वेदी का कहना था कि वह साझेदारी में कारोबार नहीं चाहते है और पूर्व में जमा रकम वह वापस करें। इसी विवाद को लेकर आरोपी रहस बिहारी चतुर्वेदी 24 अगस्त की रात साढ़े दस बजे पीड़ित अशोक कुमार तिवारी के घर पहुंचे। दोनों 11 मील स्थित सहारा स्टेट कॉलोनी (Sahara State Colony) में ही रहते हैं। आरोपी ने पैसा मांगते हुए गाली-गलौज करते हुए पत्थर उठाकर वार कर दिया। पत्नी बचाने आई तो उन्हें भी पीट दिया। जख्मी कारोबारी को निरामय अस्पताल (Niramaya Hospital) में भर्ती कराया गया है। मिसरोद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर के भीतर घुसकर मारपीट करके जख्मी करने का प्रकरण 599/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case: एकतरफा प्यार का ऐसा जुनून, पति को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!