Bhopal News: वर्मा ट्रेवल्स की आठ बसें जलकर हुई खाक,यातायात को परिवर्तित मार्ग से भेजा गया

भेापाल। आईएसबीटी (ISBT) में खड़ी वर्मा ट्रेवल्स (Verma Travels) की आठ बसों में आग लगने का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। 25 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे तक किसी भी तरह की जानकारी आधिकारिक रुप से थाने में नहीं दी गई थी।
ट्रेफिक को परिवर्तित मार्ग से भेजा
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) ने बताया कि पुलिस को आठ बसों (Bus) के जलने की जानकारी पता चली है। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस के पास आगजनी की शिकायत मिलने पर 26 अक्टूबर को घटना स्थल का एफएसएल (FSL) से जांच कराया जाएगा। जिसके बाद जांच की दिशा तय की जाएगी। आगजनी की सूचना पर पुलिस की तरफ से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) की तरफ जाने वाले ट्रेफिक को परिवर्तित मार्ग से भेजा गया। इसके अलावा पुलिस की तरफ से बस स्टेंड पर मौजूद सभी ट्रेवल्स के अन्य वाहनों को निकालकर पूरा परिसर खाली कराया गया।
यातायात अवरुद्ध होने से जाम के हालात बने
यातायात परिवर्तित मार्ग से चलाने के कारण चेतक ब्रिज, एमपी नगर से लेकर बागसेवनिया तक ट्रेफिक काफी देर तक अवरुद्ध रहा। कई वाहन जाम में फंसे रहे। यातायात को कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) के सामने से अन्ना नगर होकर गुजारा जा रहा था। जिस कारण जाम जैसे हालात निर्मित हो गए थे। इस काम में ट्रेफिक पुलिस (Traffic Police) समेत आधा दर्जन थानों का बल लगाया गया। आगजनी से हुए नुकसान के आकलन रिपोर्ट अभी तैयार नहीं है। इस संबंध में बस स्टेंड अधीक्षक से भी रिपोर्ट ली जा रही है। पुलिस जांच के लिए अन्य ट्रेवल्स कंपनियों की बसों और उनके कर्मचारियों की भूमिका पता लगाने उनकी जानकारी भी जुटाने का काम शुरु किया गया है। यह सारी सूचियां 26 अक्टूबर शाम तक तैयार हो सकेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।