Bhopal News: नगर निगम का पूर्व अस्थायी कर्मचारी था, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। शराब के कारण कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर थाना पुलिस कर रही है। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से प्राथमिक पूछताछ में कर्ज के कारण तनाव में रहने की बात सामने आ रही है।
शराब की लत ने कर्ज में डूबो दिया
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना होटल पलाश (Hotel Palash) के पीछे बाणगंगा बस्ती में हुई। फांसी के फंदे पर 40 वर्षीय आशाराम हवेलिया (Asharam Haveliya) लटका हुआ मिला। वह पहले नगर निगम (Nagar Nigam) में ठेके पर काम करता था। उसे शराब पीने की बुरी लत थी। जिस कारण वह बेरोजगार भी चल रहा था। शराब पीने के कारण वह कर्ज में भी डूब गया था। 24 अक्टूबर की सुबह परिजनों ने मकान के ऊपरी हिस्से में स्थित कमरे में उसे पाइप से बंधे फंदे पर लटका पाया। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 54/26 कायम कर मामले को जांच शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।