Bhopal News: एमडी पाऊडर समेत करीब तीन लाख रुपए का माल बरामद,मोबाइल कॉल के जरिए मुख्य सप्लायर का पता लगा रही पुलिस

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क थाना पुलिस ने दो ड्रग्स तस्करों को दबोचा है। दोनों आरोपी पुलिस (Bhopal News) की तरफ से चल रही काम्बिंग गश्त को देखकर भागने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स समेत करीब तीन लाख रुपए का माल बरामद किया है।
पहले से दर्ज हैं कई प्रकरण
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर को पुलिस की तरफ से काम्बिंग गश्त की जा रही थी। इसके लिए पाइंट लगाया गया था। तभी सिल्वर रंग की टीवीएस बाइक (Bike) पर दो युवक मुबारकपुर (Mubarakpur) इलाके से रात करीब पौने दो बजे आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। आरोपी तरुण सराठे (Tarun Sarathe) के कब्जे से 12.63 ग्राम एमडी ड्रग्स (MD Drugs) पाउडर मिला। पुलिस ने मौके से बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। पूछताछ में दोनों युवकों ने एमडी ड्रग्स का आदी होना बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वे समय-समय पर बोढ़र पचौर से एक व्यक्ति के जरिए एमडी ड्रग्स खरीदकर लाते थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान और तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों में बिलखिरिया (Bilkhiria) निवासी 24 वर्षीय तरुण सराठे और 24 वर्षीय अखिलेश मेहरा (Akhilesh Mehra) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच में तरुण सराठे के खिलाफ बिलखिरिया थाने में मारपीट और आर्म्स एक्ट के दो प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है। वहीं, अखिलेश मेहरा के खिलाफ मारपीट के चार मामले दर्ज हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।