Bhopal Cop News: लापरवाही को लेकर आंतरिक जांच बैठाई गई, एसीपी बोली मुझे पता नहीं

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाने से फरार हुए चोर के मामले में नया चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। शातिर चोर तीन पुलिस कर्मचारियों (Bhoppal Cop News) के सामने भागा था। जिस कारण मामले में चार पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ आंतरिक जांच शुरु हो गई है। हालांकि एसीपी अंकिता खातरकर ने इस संबंध में इंकार कर दिया है।
दो पहिया वाहन चोरी के मामले में पकड़ा था
जानकारी के अनुसार रात्रिकालीन ड्यूटी में एसआई अकल सिंह (SI Akal Singh) मौजूद थे। आरोपी अभय राजपूत (Abhay Rajput) पिता धर्मेंद्र राजपूत उम्र 24 साल को वाहन चोरी के मामले में 22 अगस्त को हिरासत में लिया गया था। उसे दो दिन पूर्व नेहरू नगर (Nehru Nagar) के नजदीक जिम के सामने खड़ी दो पहिया वाहन चोरी के मामले में पकड़ा था। उसकी रिपोर्ट थाने में सृजल तिवारी (Srajal Tiwari) ने 21 अगस्त को दर्ज कराई थी। आरोपी अभय राजपूत ही मोटर साइकिल लेकर फरार हुआ था। आरोपी मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के कुरवाई का रहने वाला है। फिलहाल कोटरा सुल्तानाबाद में रहता है। उसे नशा करने की भी बुरी लत है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस थाने के रोजनामचे में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी लॉकअप की जाली में छेड़छाड़ कर रहा था। जिस कारण थाने के संतरी ड्यूटी में तैनात सिपाही अनिल यादव (Constable Anil Yadav) को बुलाया गया। उन्होंने आरोपी को बाहर निकालकर हवालात के भीतर छानबीन शुरु कर दी। सिपाही संजय चौरसिया (Constable Sanjay Chaurasiya) के पास आरोपी था। तभी वह सभी की मौजूदगी में थाने से दौड़ लगा दी। ड्यूटी में तैनात चारों कर्मचारी नशा करने के आदी चोर को पकड़ने के लिए लपके और वह भाग गया।
पुलिस अधिकारियों के गले नहीं उतर रही कहानी
इस मामले में गोपनीय जांच शुरु हो गई है। जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी निरुपा पांडे (TI Nirupa Pandey) ने करते हुए बताया कि आरोपी हंगामा नहीं कर रहा था। उसे बाहर जब निकाला गया तब सारे पुलिस कर्मी जाग भी रहे थे। इधर, एसीपी टीटी नगर अंकिता खातरकर (ACP Ankita Khatarkar) ने बताया कि विभागीय जांच होने से संबंधित पत्राचार को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं हैं। इधर, थाने में हुई घटना के बाद पर्यवेक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को रोजनामचे की गतिविधियों और उसमें डाली गई रिपोर्ट को लेकर विरोधाभास प्रतीत हो रहा है। इसलिए प्रकरण में मूल विषय सामने लाने के लिए जांच की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।