Bhopal News: रस्सी काटकर ले गए थे आरोपी, एक व्यक्ति के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के परवलिया सड़क इलाके का है। तीनों आरोपियों ने बबूल के पेड़ में बंधी तीन भैंस को रस्सी काटकर ले गए थे।
भैस चोरी कर बेचने की फिराक में थे
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 23 वर्षीय नरेश सिंह ठाकुर (Naresh Singh Thakur) ने प्रकरण दर्ज कराया था। भैंस (Buffalo) चोरी होने की घटना 23 अक्टूबर को हुई थी। घटना रतनपुर (RRatanpur) गांव में हुई थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला था। जिसके बाद 23 वर्षीय शोएब, 21 वर्षीय अमन कुरैशी (Aman Qureshi) और 30 वर्षीय कासिम उर्फ कलीम खां (Kasim@Kaleem Khan) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कासिम उर्फ कलीम खां थाने का निगरानी गुंडा भी है। उसके खिलाफ मारपीट समेत आठ मामले पहले से दर्ज हैं। उसने ही भैंस चोरी करके भोपाल में ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। तीनों आरोपी अपनी योजना में कामयाब होते उससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।