Bhopal News: बिना पर्चे प्रतिबंधित दवाओं को बेचने पर पुलिस की दबिश

Share

Bhopal News: ड्रग विभाग ने दो मेडिकल दुकानों को सील किया,भारी मात्रा में नशीली दवाएं हुई बरामद, पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नशे की दवाएं बेचने के मामले में एक व्यक्ति को भेापाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद शहर में बिक रही प्रतिबंधित दवाओं के मामलों में छापामार कार्रवाई गई है। इसमें ड्रग विभाग को शामिल करके दो मेडिकल दुकान पर भी कार्रवाई कर उसे सील किया गया है।

इन मेेडिकल दुकानों पर हुई कार्रवाई

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार बंजारी (Banjari) निवासी संतोष चौहान (Santosh Chauhan) के घर पर प्रतिबंधित 214 टेबलेट मिली। जिसके संबंध में उससे पूछताछ करने पर यह पूरा गिरोह खुलकर सामने आया। इसके बाद जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित बरखेड़ी के आयुष मेडीकल दुकान (Ayush Medical Shop) पर छापा मारा गया। यहां पांच कंपनियों की 696 प्रतिबंधित दवाओं की टेबलेट बरामद हुई। इसके अलावा गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित अन्ना नगर (Anna Nagar) के राज मेडीकल (Raj Medical) का भी नाम सामने आया। यहां से पुलिस को चार कंपनियों की अलग-अलग 544 प्रतिबंधित दवा बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में राजवेद कॉलोनी (Rajved Colony) निवासी मिथलेश लोधी (Mithlesh Lodhi) पिता वंशगोपाल लोधी उम्र 22 साल, बंजारी निवासी नितेश चौहान (Nitesh Chauhan) पिता रवि सिंह चौहान उम्र 34 साल, संतोष चौहान पिता रवि सिंह चौहान और आयुष मेडिकल संचालक रामसेवक निरंजन (Ram Sewak Niranjan) और राज मेडीकल संचालक राजकुमार परसोदिया (Rajkumar Parsodiya) को आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!