Bhopal News: यात्री बस ने सांची दूध के टैंकर को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: वाहन पलटने के कारण दूध फैला, आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी, कुबरेश्वर धाम से लौट रहे थे लोग

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लालघाटी में यात्री बस ने सांची दूघ के ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण ट्रक पलटकर उसमें भरा दूध फैल गया। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके में हुआ है। वहीं यात्री बस में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियां जख्मी हो गई। इस मामले में कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कुबरेश्वर धाम से लौट रहे थे यात्री

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने बताया हादसा 24-25 अगस्त की दरमियानी रात लगभग चार बजे हुआ था। यात्री बस में अधिकांश सवारियां सीहोर (Sehore) जिले में स्थित कुबरेश्वर धाम (Kubeshwar Dham) पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के यहां से लौट रहे थे। यात्री बस भोपाल ट्रेवल्स (Bhopal Travels) की एमपी-04-जीबी-4908 है। वाहन में सवार कई यात्रियों ने बताया कि बस (Bus) का चालक काफी लापरवाही से उसे दौड़ रहा था। दूध का टैंकर (Tanker) लालघाटी चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। तभी टक्कर लगने से वह पलट गया। इधर, जिस बस ने टक्कर मारी उसमें सवार प्रीतम सिंह कुशवाह (Preetam Singh Kushwah) को दाहिनी आंख में चोट आई है। वहीं उनकी बुआ पूनम को दाहिने पैर में चोट लगी। हादसे में दीपा कुशवाहा (Deepa Kushwah) को सिर में चोट लगी है। पिंकी समेत कई अन्य यात्री भी जख्मी हुए। घायलों को बस से निकालकर तुरंत हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में ले जाया गया। वहां सभी यात्रियों को सामान्य चोट होने पर प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 622/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो युवतियों के साथ बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!