Bhopal Property Fraud: डेढ़ महीने से चल रही थी तलाश, पैसा लेकर रजिस्ट्री के वक्त मुकरा था

भोपाल। जमीन बेचने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की मोटी रकम लेकर फरार चल रहे जालसाज को दबोचा गया है। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal Property Fraud) देहात क्षेत्र की गुनगा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ लगभग डेढ़ महीना पूर्व प्रकरण दर्ज हुआ था।
रजिस्ट्री कराने से मुकरता रहा जालसाज
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में बावड़िया कलां निवासी दीपक मिश्रा (Deepak Mishra) ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती की थी। आरोपों को लेकर जांच के बाद 8 अगस्त को गुनगा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। पीड़ित ने ग्राम पीपलखेड़ा (Peepal Kheda) में करीब 6.36 एकड़ कृषि भूमि (Agricultural land) खरीदने का एग्रीमेंट किया था। यह सौदा मामले के आरोपी लक्ष्मण सिंह राजपूत (Laxman Singh Rajput) के साथ हुआ था। आरोपी ने जमीन का सौदा 30 लाख रुपए में तय किया था। जिसके लिए उसे दीपक मिश्रा ने 15 लाख रुपये चेक से और 15 लाख रुपये नकद दिए थे। रकम लेने के बाद जब रजिस्ट्री की बारी आई तो वह पीड़ित को झांसा देता रहा। आरोपी को प्रकरण दर्ज होने की भनक लग गई थी। जिसके बाद वह फरार चल रहा था। उसे अब गुनगा थाना पुलिस ने दबोच लिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।