Bhopal News: एक्टिवा की डिग्गी से 37 हजार रुपए की शराब जब्त

भोपाल। मोपेड की डिग्गी से भारी मात्रा में अवैध शराब भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहजहांनाबाद पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 37 हजार रुपए बताई है। पुलिस अब उसको शराब उपलब्ध कराने वाले स्रोत का पता लगा रही है।
एक्टिवा मेें ले जा रहा था अवैध शराब
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन से बड़ी मात्रा में अवैध शराब (Illegal Liquor) लेकर जा रहा है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी योगेश यादव पिता विष्णु प्रसाद यादव, उम्र 38 साल को गिरफ्तार किया। वह निशातपुरा (Nishatpura) स्थित करोद में रहता है। तलाशी के दौरान उसकी एक्टिवा एमपी 04 एसवाई 1743 की डिग्गी में रखे काले रंग के बैग से 200 क्वार्टर देशी प्लेन शराब और 100 क्वार्टर देशी मसाला शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब और एक्टिवा जब्त करके आरोपी योगेश यादव (Yogesh Yadav) के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।