Bhopal Cyber Fraud: दूसरा पेमेंट शक होते ही बैंक में फोन करके होल्ड कराया

भोपाल। भारतीय सेना में मेजर बनकर एक कारोबारी से करीब एक लाख रुपए ऐंठ लिए गए। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस कर रही है। इससे पहले जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी।
झूला खरीदने का दिया आर्डर
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार अनिल विश्वकर्मा पिता पन्नालाल विश्वकर्मा उम्र 42 साल सिग्नेचर कॉलोनी (Signature Colony) में रहते हैं। उनका बगरौदा (Bagroda) में फर्नीचर बनाने का कारखाना हैं। उनके पास इंडिया मार्ट एप्लीकेशन के जरिए एक व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने मेजर बताते हुए अपना नाम कुनाल चौधरी (Kunal Chaudhry) बताया। अनिल विश्वकर्मा (Anil Vishwakarma) से उसने झूले (Swing) को लेकर ऑर्डर दिया। जिसका कोटेशन लगभग दो लाख रुपए था। डिलीवरी की तारीख 28 जुलाई तय हुई थी। कारोबारी ने फोन लगाया तो जालसाज बोला कि भारतीय सेना में ऐसे खरीददारी नहीं होती है। उन्हें एक लिंक भेजी जिसमें पांच रुपए डालने के लिए बोला। दूसरी तरफ से उन्हें दस रुपए मिले। इसके बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने एक लाख रुपए का भुगतान कर दिया। दूसरी उतनी ही राशि की किस्त की रकम भी जमा कराई गई। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि उन्हें एनएफटी की बजाय आईएमपीएस से पैसा भेजना था। इस कारण कारोबारी को शक हो गया और उन्होंने तत्काल दूसरी किस्त को बैंक में फोन करके होल्ड करने बोल दिया। हालांकि पहली किस्त की रकम लगभग एक लाख रुपए जा चुकी थी। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 228/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।