Bhopal News: थाने के नजदीक महालक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

Share

Bhopal News: आधा किलो चांदी, गल्ले में रखी नकदी समेटकर भागे चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डीसीपी जोन-4 और भोपाल शहर के गांधी नगर थाने के नजदीक स्थित झूलेलाल मार्केट में ज्वैलर्स दुकान (Bhopal News) में चोरों ने सेंध लगा दी। आरोपी दुकान के भीतर से आधा किलो चांदी और नकदी समेट ले गए हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

दुकान के पिछले हिस्से से घुसे चोर

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार नरेंद्र हासवानी पिता मनोहर हासवानी उम्र 21 साल आर्चर्ड मैजेस्टी (Orchard Majesty) में रहते हैं। उनकी झूलेलाल मार्केट (Jhulelal Market) में महालक्ष्मी ज्वैलर्स (Mahalakshmi Jewellers) नाम से दुकान हैं। इस दुकान में 05 अगस्त की सुबह मैनेजर सूरज मालवीय (Suraj Malviya) ने पहुंचकर ताला खोला तो भीतर सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। बदमाशों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाई थी। जिसके भीतर से घुसकर चांदी की मूर्ति, चेन, कान के टॉप्स, कंगन, बिछिया, कमरबंद, बांसुरी, मुकुट समेत भगवान के श्रंगार में काम आने वाली सामग्री नहीं थी। चांदी करीब आधा किलो वजनी थी। इसके अलावा गल्ले के भीतर रखे 20 हजार रुपए भी नहीं थे। कारोबारी का कहना है कि वह दुकान के स्टॉक रजिस्टर से देखकर चोरी गए अन्य जेवरातों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। गांधी नगर थाना पुलिस ने नरेंद्र हासवानी (Narendra Haswani) की शिकायत पर चोरी का प्रकरण 358/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत एक लाख 35 हजार रुपए बताई है। उल्लेखनीय है कि शहर में त्यौहार पूर्व पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्थाओं की चोरों ने पोल खोलकर रख दी है। दरअसल, जहां घटना हुई है उसके ही नजदीक डीसीपी जोन-4 (DCP Zone-4) के अलावा गांधी नगर थाना भी है। इसके बावजूद पुलिस को भनक ही नहीं लग सकी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ई—रिक्शा चालक को छुरी मारकर जख्मी किया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!