Bhopal News: तीन प्रतिशत कमीशन लेकर प्रतिदिन चार लाख रुपए चालू खातों में करता था जमा, ब्लिकिंट और मेट्रो कंपनी में कर चुका हैं नौकरी, पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया आरोपी, सैंकडों खातों की प्राथमिक जानकारी सामने आई

भोपाल। अंतरराज्यीय सायबर गिरोह के लिए कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजधानी के एक युवक को भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह यह काम लगभग एक साल से कर रहा था। आरोपी प्रतिदिन तीन से चार लाख रुपए कुछ चिन्हित चालू खातों में पैसा भेजने का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी के तीन राज्यों से संचालित गिरोहों से तार जुड़े हैं। उसे कोहेफिजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
गरीब युवकों के खाते खोलकर एटीएम अपने पास रखता था
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी रीतेश मीणा (Ritesh Meena) है। वह मूलत: राजगढ़ (Rajgarh) जिले के नरसिंहगढ़ (Narsinghgarh) का रहने वाला है। यहां उसके पिता एमपी नगर (MP Nagar) स्थित जोन-1 में सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) की नौकरी करते हैं। पिता के ही कारण उसे भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) के अलावा ब्लिकिंट में नौकरी लगी थी। इस दौरान उसके सैंकड़ों गरीब युवकों से परिचय हुआ था। वह खाता खोलकर उनके एटीएम (ATM) को अपने पास रखने का काम करता था। उन खातों में आने वाली रकम को वह एटीएम से निकालकर सायबर गिरोह (Cyber Giroh) के बचत खातों में जमा करता था। आरोपी रीतेश मीणा ने ऐसे सौ खातों के संबंध में जानकारी बताई है। पुलिस को आशंका है कि यह संख्या इससे अधिक है। उन खातों की जानकारी जुटाने के लिए आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। आरोपी रीतेश मीणा हर दिन खातों में आने वाली रकम निकालने के बाद कुल भेजी गई रकम में से तीन प्रतिशत कमीशन लेता था। जिनके खाते का उसने इस्तेमाल किया उन्हें एक हजार से दो हजार रुपए देकर प्रतिदिन 20 से 30 हजार रुपए का कमीशन अपने पास रख लेता था।
पुलिस को ऐसे मिला था सुराग

आरोपी जालसाजी में मिली रकम दिल्ली (Delhi), बिहार (Bihar) के अलावा पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बैठे सायबर गिरोह के साथियों तक पहुंचाने का काम करता था। कोहेफिजा थाना पुुलिस ने बताया कि आरोपी रीतेश मीणा के संबंध में जानकारी अनूप शर्मा (Anoop Sharma) पिता राजेश शर्मा से पता चली थी। वह हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी (Janta Colony) में रहता है। उसने ही बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) में रीतेश मीणा ने खाता खोला था। जिसका एटीएम उसके पास नहीं हैं। यह खाता उसने लोन (Loan) दिलाने का झांसा देकर खुलवाया। उसके खाते में पैसा भी आया। लेकिन, वह कब निकल गया पता नहीं चला। इस कारण वह बैंक पहुंचा तो अधिकारियों ने बताया कि वह लोन की रकम नहीं थी। इसके अलावा उसे यह भी पता चला कि उसके खाते में लाखों रुपए का लेन-देन हो चुका है। बैंक कर्मचारियों की समझाईश देने पर ही वह पुलिस थाने में पहुंचा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।