Bhopal Cyber Fraud: वृद्ध को झांसा देकर रकम ऐंठी फिर वीडियो कॉल करके सायबर क्राइम का कर्मचारी बनकर रिश्तेदार का भी खाता कर दिया खाली

Share

Bhopal Cyber Fraud: आधा दर्जन थानों में सात जालसाजी के प्रकरण दर्ज, अलग-अलग तकनीक अपनाकर पौने सात लाख रुपए से ज्यादा की रकम निकाली

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल शहर के छह थानों में सायबर धोखाधड़ी से संबंधित सात पीड़ितों के मामले में प्रकरण दर्ज हुए हैं। इससे पहले इनकी जांच सायबर क्राइम (Bhopal Cyber fraud) ने की थी। पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए सभी खातों को फ्रीज करके उनके धारकों को नोटिस देने जा रही है। सभी मामलों में करीब छह लाख 82 हजार रुपए की रकम अलग-अलग तरीकों से जालसाजों ने झांसा देकर निकाली है।

इन तकनीकों को अपनाकर निकाले खातों से पैसे

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार अमरनाथ यादव (Amarnath Yadav)  पिता स्वर्गीय रामदेव यादव उम्र 66 साल नीलबड़ स्थित न्यू टीटी नगर में रहते हैं। उनके पास 1 अक्टूबर को जालसाज ने फोन लगाया। उसने कहा कि गलती से उनके खाते में रकम भेज दी गई है। इसके बाद दोबारा वही तकनीक अपनाकर पैसा ऐंठ लिया। आरोपी ने चार दिन बाद सायबर क्राइम (Cyber Crime) का कर्मचारी बनकर वीडियो कॉल लगाया। तीसरी बार फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनके आरोपी को पकड़ लिया गया है। आपकी जो भी राशि निकली है वह खाते में जमा करना है। इसलिए दूसरे रिश्तेदार का खाता मांगा गया। अमरनाथ यादव ने झांसे में आकर बहू लक्ष्मी यादव (Laxmi Yadav) का खाता दे दिया। ऐसा करके तीन किस्त में उनके परिवार के खातों से 76400 रुपए निकल गए। रातीबड़ थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 507/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण 779-780/26 दर्ज किए हैं। पहली शिकायत अक्षत पाठक (Akshat Pathak) पिता प्रवीण पाठक उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। वे साकेत नगर (Saket Nagar) में रहते हैं। उनके पिता प्रवीण पाठक (Praveen Pathak) ने बिरला कंपनी (Birla Company) का सीमेंट बुक किया था। जिस वेबसाइट पर जाकर उन्होंने माल बुक कराया वह फर्जी थी। आरोपियों ने 77 हजार रुपए निकाले। इसी तरह दूसरी शिकायत बागमुगालिया निवासी निखिल पाटिल (Nikhil Patel) ने दर्ज कराई। उनके खाते से 95 हजार रुपए निकले हैं। इससे पहले उनका मोबाइल (Mobile) अचानक हैक हो गया था। गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस ने हर्ष पटेल (Harsh Patel) पिता महेंद्र सिंह पटेल उम्र 21 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 942/26 दर्ज किया। वे शक्ति नगर (Shakti Nagar) में किराए से रहते हैं। हर्ष पटेल के यूको बैंक में स्थित खाते से दो किस्त में 89999 रुपए निकल गए। वहीं कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने डॉक्टर सुकुमार जैन (Dr Sukumar Jain) पिता बाबू लाल जैन उम्र 73 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 741/26 दर्ज किया। वे जैन नगर (Jain Nagar) में रहते हैं। उनके बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के खाते से एक लाख, 57 हजार रुपए निकल गए। डॉक्टर सुकुमार जैन भदभदा स्थित रानी दुलैया आयुर्वेदिक कॉलेज (Rani Dulaiya Ayurvedic College) में नौकरी करते हैं। उनका मोबाइल सुधरने के बाद अचानक हैक हुआ था। जिसके बाद बेटी और उनके खाते से रकम निकलती चली गई। इसी तरह गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस ने रमेश मेहर (Ramesh Mehar) की शिकायत पर प्रकरण 477/26 दर्ज किया। उनके खाते से जालसाजों ने करीब 45700 रुपए निकल गए। निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस ने हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमन जैन (Aman Jain) के खाते से एक लाख, 40 हजार 885 रुपए निकलने के मामले में प्रकरण 1008/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिहार से लूटकर कार भोपाल में बेची

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!