Bhopal News: आधार कार्ड से परिजनों को बुलाया, वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर होगी पुष्टि

भोपाल। रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। जिसकी पहचान की गुत्थी उलझ गई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। उसके पास आधार कार्ड भी मिला है। लेकिन, शव उसी व्यक्ति का है उसमें संशय की स्थितियां निर्मित हो गई है।
आधार कार्ड से हुलिया की पहचान नहीं हो पा रही
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार 06 अक्टूबर की शाम भानपुर रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर एक युवक का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई थी। उसको पहचानने कोई सामने नहीं आया। कपड़ों की तलाशी लेने पर जेब से एक आधार कार्ड मिला। वह गोविंदपुरा में रहने वाले आकाश के नाम पर है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हुलिया और कार्ड को देखते हुए शव आकाश का नहीं माना जा सकता। पुलिस परिजनों और अन्य माध्यमों से उसके पहचान की पुष्टि करने में जुटी हुई है। पुलिस रेलवे ट्रैक के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता लगा रही है कि युवक वहां किस परिस्थिति में पहुंचा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान की पुष्टि के बाद ही मौत से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा इस मामले में हो सकेगा। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 82/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।